बॉडी में जब थायरॉक्सिन नामक हार्मोन का उत्पादन अनियमित मात्रा में होने लगता है तो लोग थायरॉयड की चपेट में आ जाते हैं। खराब खानपान और जीवनशैली के कारण, सबसे ज्यादा लोग इस बीमारी से ग्रस्त होते हैं। थायरॉयड हार्मोन शरीर के मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने और सेल्स को कंट्रोल करने में मदद करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यह बीमारी अधिक देखने को मिलती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का हर 10वां व्यक्ति थायरॉयड की बीमारी का शिकार है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स थायरॉयड के मरीजों को खानपान के प्रति अधिक सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। क्योंकि कुछ खाद्य पदार्थ इस बीमारी को ट्रिगर कर देते हैं, जिससे दर्द और सूजन की परेशानी बढ़ जाती है। इस लेख में हम जानेंगे की थायरॉयड के मरीजों को किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए।

प्रोसेस्ड फूड: थायरॉयड के मरीजों को प्रोसेस्ड फूड के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इस तरह के खाने में सोडियम की अधिक मात्रा होती है। थायरॉयड के मरीजों के लिए यह सोडियम युक्त खाना नुकसानदेह साबित हो सकता है।

रेड मीट: रेड मीट में मौजूद सेचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल थायरॉयड हार्मोन को ट्रिगर करते हैं, जिससे उसका उत्पादन बढ़ता है। इसलिए थायरॉयड के मरीजों को रेड मीट का सेवन करने से बचना चाहिए।

शराब: शराब का सेवन करने से थायरॉयड ग्रंथि और थायरॉयड के स्तर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मरीजों को शराब का सेवन ना करने की सलाह देते हैं। साथ ही थायरॉयड के मरीजों को कॉफी और चाय के अधिक सेवन से भी बचना चाहिए।

सोयाबीन: सोयाबीन में फयटोएस्ट्रोजन नामक तत्व होता है, जो थायरॉयड हार्मोंस का निर्माण करने वाले एंजाइम के काम करने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। ऐसे में थायरॉयड के मरीजों को सोयाबीन के सेवन से भी बचना चाहिए।

फाइबयुक्त सब्जियां: जो लोग थायरॉयड की बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें फाइबरयुक्त सब्जियां जैसे- पालक, गोभी और ब्रोकली आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।