आज के समय में जहां एक तरफ लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे हैं जो दुबलेपन के कारण परेशान हैं। भरपूर मात्रा में भोजन करने के बाद भी कुछ लोगों का वजन नहीं बढ़ पाता। जिसके कारण अक्सर उनका मजाक बनाया जाता है। दुबलेपन से ग्रसित लोगों के आत्मविश्वास में भी धीरे-धीरे कमी आने लगती है। ऐसे में अगर आप दुबलेपन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अपने वर्कआउट रूटीन में इन योगासन को शामिल कर सकते हैं।

भुजंगासन: भुजंगासन वजन बढ़ाने में काफी सहायक है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को ठीक करने में मदद करता है। इसी के साथ पाचन क्रिया को सुधारता है। भुजंगासन का नियमित तौर पर अभ्यास करने से भूख ना लगने की समस्या से निजात मिल सकता है। इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और पैरों को सीधा करें।

अपनी हथेलियों को कंधे की सीध में लेकर आएं। अब सांस को नियंत्रित कर छाती से लेकर नाभि तक शरीर को ऊपर उठाएं। कुछ समय के लिए इसी अवस्था में बने रहें। इस आसन का नियमित तौर पर करने से आपको दुबलेपन से छुटकारा मिल सकता है।

वज्रासन: इस आसन को खाना खाने के बाद किया जाता है, क्योंकि यह आसन आपके पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करता है। इसी के साथ यह आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी ठीक करता है। इस आसन के जरिए आपका मन शांत होता है। वज्रासन करने के लिए अपने पैरों को मोड़कर उस पर बैठ जाएं।

इस दौरान नितंब एड़ियों के बीच में आना चाहिए। इसके बाद हाथों को घुटनों पर रखें और रीढ़ की हड्डी को सीधा कर लें। आंख बंद कर सांस लेने और छोड़ने की प्रक्रिया करें। इस दौरान मन को पूरी तरह से शांत रखें। यह आसन आपके वजन को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

पवनमुक्तासन: अंडरवेट लोगों के लिए यह आसन लाभकारी साबित हो सकता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त कर, उसे नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही यह आसन पोषक तत्वों को एब्जॉर्ब करने में भी मदद करता है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं और दोनों हाथ शरीर से सटे हों। गहरी सांस लेते हुए दाएं पैर को मोड़ें।

अब अपने दोनों हाथों से घुटनों को पकड़कर छाती से लगाने की कोशिश करें। फिर सांस छोड़ते हुए अपने सिर को उठाने की कोशिश करें। इस दौरान नाक को घुटनों से छूने की कोशिश करें। कुछ समय तक इसी अवस्था में रहें। बाद में सांस छोड़ते हुए प्रक्रिया को पूरी करें। यह आसन वजन बढ़ाने में लाभकारी हो सकता है।

सूर्य नमस्कार: सूर्य नमस्कार करने से आपका वजन बढ़ सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह 25 से 30 सेट सूर्यनमस्कार के करने चाहिए। इससे करीब 10 से 12 किलो आपका वजन बढ़ सकता है।