Protein Diet Tips: हेल्दी और फिट शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन बहुत ही जरूरी है। प्रोटीन के लिए अंडे को सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। प्रति एक अंडा लगभग 6 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है। अंडा एक सुपरफूड है, जो विटामिन बी2, विटामिन बी12, विटामिन डी, विटामिन ए, फैटी एसिड देता है। इसे खाने से शरीर को सबसे ज्यादा प्रोटीन मिलता है, जो शरीर को हेल्दी बनाता है, लेकिन अंडा एक नॉन-वेजिटेरियन फूड है जो लोग अंडे का सेवन नहीं करते उनके मन में एक ये सवाल रहता है कि वह प्रोटीन की पूर्ति के लिए क्या खाएं। उनके लिए कुछ सब्जियां बहुत फायदेमंद हो सकती है। कुछ ऐसी सब्जियां भी हैं जो हाई प्रोटीन से भरपूर होती है। इनमें मैक्रोन्यूट्रिएंट भरपूर मात्रा में होता है। जिनका सेवन करने से शरीर को अतिरिक्त विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट भी मिलते हैं। चलिए आपको बताते हैं वह कौन सी सब्जियां हैं जो अंडे से ज्यादा प्रोटीन देती हैं।
पालक
पालक पोषक तत्वों और प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है। एक कप पके हुए पालक में लगभग 5.4 ग्राम प्रोटीन होता है। पालक पकने पर काफी सिकुड़ जाता है, इसलिए इसे आसानी से कई सर्विंग खाया जा सकता है, यह एक प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। पालक में प्रोटीन के अलावा आयरन, कैल्शियम और विटामिन ए, सी और के भरपूर मात्रा में होते हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों के स्वास्थ्य, इम्यूनिटी और पूरी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
ड्रमस्टिक
सहजन की पत्तियों और फलियों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। प्रति 100 ग्राम, मोरिंगा की पत्तियों में लगभग 9 ग्राम प्रोटीन होता है। इनका इस्तेमाल आमतौर पर दक्षिण भारतीय सांबर, करी और स्टिर-फ्राई में किया जाता है। सहजन में आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो इम्यूनिटी, पाचन और स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है।
ब्रोकली
ब्रोकली को हाई फाइबर और विटामिन के साथ प्रोटीन का भी सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। प्रति 100 ग्राम ब्रोकली में लगभग 2.8 ग्राम प्रोटीन होता है। कटी हुई, पकी हुई ब्रोकली का एक पूरा कप लगभग 5.7 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है, जो एक अंडे से भी ज्यादा है। इसके अलावा ब्रोकली एंटीऑक्सीडेंट, फोलेट और पोटैशियम से भरपूर होती है। यह हार्ट और पाचन के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
मशरूम
मशरूम में भी प्रोटीन बहुत अच्छी मात्रा में होता है। कच्चे मशरूम में प्रति 100 ग्राम में लगभग 3.1 ग्राम प्रोटीन होता है, पके हुए मशरूम में पानी की कमी के कारण इसकी मात्रा और भी अधिक हो जाती है। एक कप पके हुए मशरूम में लगभग 5-7 ग्राम प्रोटीन मिल सकता है। मशरूम विटामिन बी, सेलेनियम और एंटीऑक्सीडेंट का भी एक बेहतरीन स्रोत है। वे दिमाग के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।
मटर
प्रोटीन के लिए मटर एक अच्छा स्रोत है। एक कप पके हुए मटर में लगभग 8 ग्राम प्रोटीन होता है, जो एक अंडे से काफी ज्यादा है। प्रति 100 ग्राम मटर में लगभग 5 ग्राम प्रोटीन होता है। मटर में प्रोटीन के अलावा, फाइबर, विटामिन K और फोलेट भरपूर मात्रा में होते हैं। वे पाचन, हार्ट और शुगर कंट्रोल करने के लिए भी बहुत ही असरदार होती है।
आंतों की कमजोरी दूर करने का रामबाण इलाज है ये 1 सब्जी, पाचन पर करती है औषधि का काम, आचार्य बालकृष्ण से जानिए फायदे। पूरी खबर की जानकारी लेने के लिए लिंक पर क्लिक।