Fatty Liver: लिवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लिवर हमारे शरीर में डाइजेशन से लेकर खून को फिल्टर करने का काम करता है। इसके अलावा हेल्दी लिवर हार्मोन को बैलेंस रखता है। यह शरीर से गंदगी और टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है। हालांकि, दुनिया की लगभग 25 प्रतिशत आबादी लिवर की बीमारियों जैसे हेपेटाइटिस, सिरोसिस और फैटी लिवर से ग्रसित हैं। लिवर में कोई भी समस्या होने पर इसका असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। इसके अलावा कई स्वास्थ्य समस्या होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
दरअसल, लिवर शरीर में लगभग सैकड़ों प्रकार के कार्य करता है, लेकिन ऑइली, फ्रुक्टोज और ज्यादा कैलोरी से भरपूर फूड्स का अधिक सेवन करने पर फैटी लिवर की समस्या सबसे पहले होती है। ऐसे में खाया हुआ खाना ठीक से पचे या शरीर को एनर्जी मिलती रहे तो इसके लिए लिवर का ठीक से काम करना बहुत आवश्यक है। फरीदाबाद स्थित एशियन हॉस्पिटल के डायरेक्टर एंड एचओडी-गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. अमित मिगलानी ने लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ जरूर जानकारियां शेयर की हैं।
डॉ. अमित मिगलानी के मुताबिक, लिवर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। लिवर बॉडी को डिटॉक्स करता है। लिवर को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो, इसके लिए खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। चलिए आपको बताते हैं लिवर को स्वस्थ रखने के लिए किस तरह का आहार लेना चाहिए। इसके साथ ही फैटी लिवर के लिए इन सब्जियों का जूस बहुत ही फायदेमंद हो सकता है।
पालक का जूस
फैटी लिवर के लिए पालक का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। नियमित रूप से पालक का जूस पीने से लिवर में जमे फैट को पिघलाने में मदद मिल सकती है। इससे लिवर एक्टिव होता है और लिवर तेजी से काम करता है। पालक का जूस लिवर सेल्स में जाकर इसे फ्लश आउट करता है और फिर इसकी गर्माहट फैट लिपिड्स को पिघलाने में मदद करता है। पालक का जूस लिवर के साथ ही पेट के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन से कब्ज और आंतों से जुड़ी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है।
गाजर का जूस
लिवर की हेल्थ के लिए गाजर का जूस भी बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। गाजर में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में विटामिन ए में बदल जाता है और ये विटामिन ए लिवर की हेल्थ के साथ ही पूरे शरीर के लिए अच्छा है। यह लीवर को नुकसान से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा गाजर का जूस पाचन और डिटॉक्सिफिकेशन के लिए भी लाभकारी होता है।
चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस लिवर के लिए अच्छा होता है, क्योंकि ये लिवर को डिटॉक्स करने और लिवर के काम को बेहतर बनाने के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की अधिक मात्रा होती है और ये खून को साफ करने में मदद करता है। इसके अलावा चुकंदर का जूस हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
वहीं, डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी का सेवन खतरनाक हो सकता है। अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि मिठास के लिए सफेद शुगर, ब्राउन शुगर और शहद किसका सेवन करना चाहिए?
