ब्लड शुगर आजकल आम हो गया है, ज्यादातर लोगों को डायबिटीज (Blood Sugar) की शिकायत है। जिसे कंट्रोल करने के लिए वो दवाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन दवा शुगर को कम करने के साथ-साथ हमारे शरीर के बाकी अंगों पर असर डाल सकती है। इसलिए एक्सपर्ट्स की मानें तो घरेलू नुस्खों से भी ब्लड शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है।

आज हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल में कर सकते हैं। आयुर्वेद में भी इन जूसों को दवाओं की तरह इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले हम बात करेंगे आंवले के जूस के बारे में। आयुर्वेद में आंवले को औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।

आंवले का जूल
शुगर कंट्रोल करने के लिए आंवले का जूस कारगर माना जाता है। केवल 2 चम्मच आंवले का रस डायबिटज को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसे पीने का सही तरीका है-दो चम्मच आंवले के रस में एक चुटकी हल्दी मिलाकर सुबह और शाम के वक्त इसका सेवन करें। ऐसा करने से शुगर नियंत्रण में रहेगा।

पालक का जूस
डायबिटीज के मरीजो के लिए पालक का सेवन करना भी फायदेमंद होता है और इसका जूस भी। एक मुट्ठी पालक को अच्छे से धो ले और पीसकर इसका जूस निकाल लें। सुबह के वक्त इस जूस का सेवन शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, सी और ई होता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

करेले का जूस
करेले का कड़वा स्वाद ही शुगर की काट करने की क्षमता रखता है। इसमें मौजूद एंटी-डायबिटिक गुण शुगर को बढ़ने से रोकते हैं, जिससे शुगर कंट्रोल में रहता है। करेले का जूस पीने में जितना कड़वा होता है, इसके गुण उतने ही मीठे होते हैं। रोज इसके सेवन से शुगर के साथ-साथ कई समस्या कम हो सकती है।

लौकी का जूस
लौकी हर तरह के मरीजों के लिए फायदेमंद होती है। कोई इसकी सब्जी बना कर खाता है तो कोई सूप बनाकर। लेकिन डायबिटीज से परेशान लोगों के लिए इसका जूस दवा का काम करता है। लौकी को घिसकर इसका जूस पीने से शुगर कंट्रोल में रहता है। कई लोगों का डायबिटीज से वजन बढ़ जाता है, लौकी का जूस वजन को भी कम करने में मदद करता है।