Blood Sugar Control Fruit: डायबिटीज एक ऐसी समस्या है जो तेजी से लोगों को प्रभावित कर रही है। शुगर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है, क्योंकि ये धीरे-धीरे शरीर को कमजोर करने के साथ-साथ दिल, किडनी और दूसरे अंगों को प्रभावित करना शुरू कर देता है। एक बार को कोई डायबिटीज का शिकार हो जाए तो इसे कंट्रोल करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। हालांकि, शुगर को कंट्रोल करना नामुमकिन नहीं है। शुगर को कंट्रोल करने के लिए बस खानपान के साथ-साथ लाइफस्टाइल का ध्यान रहना जरूरी होता है। इसके साथ ही कुछ ऐसे फल भी होते हैं जो शुगर को कंट्रोल करने में बहुत ही असरदार होते हैं।
शुगर को कंट्रोल करने के लिए कीवी एक ऐसा फल है, जो सिर्फ डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए ही नहीं, बल्कि कई अन्य बीमारियों के लिए भी असरदार होता है। रोजाना नाश्ते में एक कीवी फल खाने से शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होगी। साथ ही आपकी त्वचा और बाल हमेशा स्वस्थ रहेंगे। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। इसे लेने से रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ती है। शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। इससे अस्थमा जैसी बीमारियों से राहत मिलती है। Detoxpri की फाउंडर एंड होलिस्टिक न्यूट्रिशनिस्ट प्रियांशी भटनागर ने कीवी के फायदे बताए हैं।
कई अध्ययनों के अनुसार, कीवी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। कीवी फल में संतरे और नींबू से दोगुना विटामिन सी होता है। इसके प्रतिदिन सेवन से 117 प्रतिशत विटामिन सी और 21 प्रतिशत आहार फाइबर प्राप्त होता है। कीवी खाने से शरीर को कई अन्य पोषक तत्व भी मिलते हैं। इसमें विटामिन सी, ई, पोटैशियम, फोलिक एसिड, फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं।
शुगर के लिए फायदेमंद
शुगर में कीवी खाना बहुत फायदेमंद है। इसलिए डायबिटीज के रोगियों को हर रोज कीवी खाना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए बहुत ही फायदेमंद रहता है। कीवी खाने से सेरोटोनिन बढ़ाने वाले रसायन उत्तेजित होते हैं। इससे आपको रात में बेहतर नींद आने में भी मदद मिलेगी।
त्वचा और बाल के लिए लाभकारी
कीवी विटामिन सी से भरपूर है। रोजाना नाश्ते में एक कीवी फल खाने से शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होगी। साथ ही आपकी त्वचा और बाल हमेशा स्वस्थ रहेंगे। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। इसे लेने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। इससे अस्थमा जैसी बीमारियों से राहत मिलती है।
खून की कमी नहीं होगी
कीवी में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व होते हैं, जैसे ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन और फाइटोकेमिकल्स। ये पोषक तत्व शरीर में लौह अवशोषण को बढ़ाते हैं। एनीमिया से पीड़ित लोगों को इससे लाभ होगा। कीवी का सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं होगी। कीवी खाना आंखों के लिए भी अच्छा होता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार
रोजाना 2-3 कीवी खाने से खून के थक्के बनने से रोका जा सकता है और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को प्रभावित किए बिना ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। यह प्राकृतिक विकल्प संभावित रूप से रक्त को पतला करने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार के लिए डेली एस्पिरिन के उपयोग की जगह ले सकता है।
वहीं, एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झाजर ने बताया अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप एनिमल फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।