हेल्दी और स्वस्थ रहने के लिए आंतों का एक्टिव और अच्छा होना बहुत ही जरूरी है। हमारे शरीर में दो आंतें होती हैं, एक छोटी आंत और दूसरी बड़ी आंत। ये आंतें पाचन तंत्र का अहम हिस्सा होती हैं। छोटी आंत भोजन को पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने का काम करती है। बड़ी आंत शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स पहुंचाती है और मल को इकट्ठा करती है। हेल्दी शरीर के लिए दोनों आंतों का स्वस्थ होना जरूरी है। कई बार आंतों में सूजन आ जाती है, जिससे आंतों में गंदगी जमा होने लगती है और आंतें कमजोर हो जाती हैं। आंतों का असर पूरे शरीर पर पड़ता है।
हालांकि, आंतों और पेट में सूजन की समस्या होने पर होने पर कुछ आम लक्षण दिखते हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर इसका अच्छे से इलाज किया जा सकता है। इसके अलावा हेल्दी आंतों के लिए खानपान और लाइफस्टाइल का ध्यान रखना भी बहुत ही आवश्यक है। भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने पेट की समस्या और आंतों के स्वास्थ्य के लिए दही और छाछ, प्याज और लहसुन, साबुत अनाज और हरी सब्जियों को फायदेमंद बताया है।
डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने बताया कि आंतों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए अपने आहार में कुछ हेल्दी चीजें शामिल करें। इससे पेट और आंतों में सूजन दूर होगी। इससे आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ेंगे और बुरे बैक्टीरिया खत्म होंगे। इसके अलावा अधिक पानी पिएं और खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाने की आदत डालें।
आंतों में सूजन के लक्षण
- अपच
- सूजन और एसिडिटी</li>
- पेट दर्द और ऐंठन
- बार-बार शौचालय जाने की इच्छा होना
- वजन घटाना
- उल्टी जैसा महसूस होना
दही और छाछ
आंतों को स्वस्थ बनाने के लिए प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही और छाछ को अपने आहार में शामिल करें। इससे आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और आंतें स्वस्थ बनती हैं। दही और छाछ पीने से गैस और एसिडिटी भी कम होती है। ये दोनों चीजें पेट में जलन को शांत करती है और आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं। पेट में बैक्टीरिया का संतुलन बनता है और आंतें साफ होती हैं।
प्याज और लहसुन
खाने में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल ज्यादा करें। खासतौर पर कच्चा प्याज और लहसुन खाने से आंतों की सेहत बेहतर होती है। रोज सुबह 2 कली लहसुन चबाएं। खाने में 1 कच्चा प्याज खाएं। इससे पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और बुरे बैक्टीरिया खत्म होते हैं। प्याज और लहसुन अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते हैं।
साबुत अनाज
पेट की बेहतर हेल्थ के लिए खाने में साबुत अनाज को शामिल करें। जिन चीजों में फाइबर का मात्रा ज्यादा हो उन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। फाइबर का अधिक का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। इससे पेट आसानी से साफ हो जाता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। साबुत अनाज आंत के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। साबुत अनाज में घुलनशील फाइबर और अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो स्वस्थ आंतों के लिए फायदेमंद है।
हरी सब्जियां
हरी और पत्तेदार सब्जियां खाने से स्वास्थ्य को बहुत ही फायदे मिलते हैं। इससे आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा हरी सब्जियां खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है, क्योंकि हरी सब्जियों में फाइबर, प्रीबायोटिक्स, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में लाभकारी है।
इसके अलावा खाने के बाद इन 2 चीजों को तुरंत चबा लीजिए, पाचन तंत्र करने लगेगा तेजी से काम, सुबह उठते ही पेट की हो जाएगी सफाई।