खराब खानपान और देखभाल में अनदेखी के कारण दांतों की समस्याएं बहुत ही आम हो गई है। इसके चलते दांतों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। दांतों में जब दर्द होता है तो बर्दाश्त करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा मसूड़े फूलने, दांतों से खून आना, मुंह से बदबू आना आदि की दिक्कत होती है। मसूड़े फूलने का सबसे आम कारण मसूड़ों की बीमारी होती है, जो प्लाक और टार्टर के जमाव के कारण होती है। मसूड़ों की बीमारी का मुख्य कारण मुंह की सही तरह से सफाई नहीं होना और देखभाल नहीं करना। इससे जिससे दांतों पर प्लाक जमा हो जाता है और फिर धीरे-धीरे समस्या बढ़ने लगती है।

डॉ. दुबे डेंटल क्लिनिक, लाजपत नगर, दिल्ली के सीनियर कंसल्टेंट, इम्प्लांटोलॉजिस्ट, डॉ. सुमित दुबे के मुताबिक, हमारे दांत केवल हमारी मुस्कान का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि यह हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार भी हैं। दांतों और मसूड़ों की समस्याएं नजरअंदाज करने पर गंभीर रोगों का कारण बन सकती हैं। यह सिर्फ एक सामान्य डेंटल प्रॉब्लम नहीं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। मसूड़ों की सूजन और ब्लीडिंग गंभीर संक्रमण, हार्ट डिजीज और डायबिटीज जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है।

पायरिया की समस्या

डॉ. सुमित दुबे ने बताया कि दांतों की सही तरह से सफाई नहीं करने पर दांतों के नीचे बैक्टीरिया जमने लगते हैं, जो धीरे-धीरे मसूड़ों को कमजोर बनाते हैं और जबड़े की हड्डी को गलाने लगते हैं। इस वजह से हड्डी धीरे-धीरे गलना शुरू हो जाती है और पायरिया की समस्या हो जाती है। पायरिया की समस्या से बचने के लिए दिन में दो बार ब्रश करें और माउथवॉश का प्रयोग करें। इसके अलावा विटामिन C और संतुलित आहार लें।

मुंह की बदबू

कई बार मुंह से बहुत ज्यादा दुर्गंध आती हैं, जिसके चलते अक्सर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। यह सिर्फ एक आम समस्या नहीं है, बल्कि यह किसी अन्य गंभीर रोग का संकेत भी हो सकता है। इससे पानी की कमी, गैस्ट्रिक समस्याएं और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। मुंह की बदबू से बचने के लिए हर भोजन के बाद कुल्ला करें, जीभ को रोजाना साफ करें, ज्यादा पानी पिएं और हरी सब्जियां खाएं।

सेब खाना करें शुरू

सेब दांतों की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सेब का सेवन करने से दांतों का इनेमल साफ होता है और मसूड़े मजबूत होते हैं। गम को हेल्दी रखने के लिए रोजाना एक सेब का सेवन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।

स्ट्रॉबेरी का सेवन करें

चेरी का सेवन करने से दांतों का स्वास्थ्य अच्छा होता है और गम ब्लीडिंग कंट्रोल रहती है। स्ट्रॉबेरी में मैलिक एसिड होता है, जो दांतों को नेचुरल तरीके से साफ करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां पूरी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इनका सेवन करने से बॉडी को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो हमारे मसूड़ों को भी हेल्दी बनाते हैं।

वहीं, रिसर्च के अनुसार, जो लोग रोजाना 2-3 कप ब्लैक कॉफी पीते हैं, उनमें टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 25-30 प्रतिशत तक कम हो सकता है।