Year Ender 2022: साल 2022 के शुरूआती महीनों में भी लोगों पर कोविड-19 का खौफ़ सवार था। इस साल लोग सेहत को लेकर बेहद सजग रहे हैं। सर्दी-खांसी और जुकाम को लेकर लोगों में बेहद सतर्कता देखी गई। छोटी-से छोटी परेशानी और बीमारी के बारे में जानने के लिए लोगों ने सबसे ज्यादा सहारा गूगल का लिया। कोरोना काल में गूगल सर्च इंजन ने लोगों की सबसे ज्यादा मदद की। कोविड संक्रमण से बचाव के लिए लागू लम्बे लॉकडाउन में लोगों ने खाने-पीने की रेसिपी से लेकर बीमारियों की जानकारी और उनसे बचाव करने के लिए गूगल का ही सहारा लिया था।
कोविड-19 ने लोगों को सेहत के प्रति जागरूक रहना सिखा दिया है। बार-बार हाथ धोना, मुंह पर मास्क लगाना और भीड़ में लोगों से दूरी बनाना ज्यादातर लोगों की आदत का हिस्सा बना। लोगों ने इस साल कोविड से बचाव करने के तरीकों को बेहद सर्च किया। आइए जानते हैं कि 2022 में लोगों ने गूगल की मदद से कौन-कौन सी बीमारियों और उपचार के तरीकों को तलाशा है।
लोगों ने वजन घटाने के नुस्खों को सर्च किया: (Weight loss tips)
साल 2011 लॉकडाउन में गुजरा। लोगों ने ज्यादातर समय घर में खाकर और आराम करके गुजारा। लम्बा आराम और बिगड़ते खान-पान ने लोगों को मोटापा का शिकार बना दिया था। साल 2022 में लोगों ने बड़े हुए मोटापा को कम करने के लिए घरेलू नुस्खों का सहारा लिया। गुगल पर लोगों ने वजन कम करने के लिए कौन से मसालों का सेवन करें और कैसा खान-पान रखें इसे ज्यादा सर्च किया।
इम्युनिटी बढ़ाने वाले नुस्खें: (Immunity boosting tips)
कोविड-19 संक्रमण के दौरान लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा इम्युनिटी बढ़ाने वाले नुस्खों को सर्च किया है। इम्युनिटी बढ़ाने वाले काढ़े से लेकर, इम्युनिटी बढ़ाने वाले फल, सब्जियों और अनाज की जानकारी के बारे में सर्च किया है।
सर्दी जुकाम और गले की खराश दूर करने के उपाय: (Remedies for cold and sore throat)
कोविड-19 के आने के बाद ज्यादातर लोग आम सर्दी और जुकाम को भी कोविड-19 मान लेते हैं। साल 2022 में लोगों ने सर्दी जुकाम और खांसी से निजात पाने के नुस्खों को सर्च किया है। सर्दी-जुकाम और गले की खराश को दूर करने के लिए किन मसालों का सेवन करें ये ज्यादा सर्च किया गया।
काढ़ा बनाने की रेसिपी: (Recipe for kadha)
साल 2022 में लोगों ने इम्युनिटी बढ़ाने के लिए और बॉडी को हेल्दी रखने के लिए दूध और हल्दी का सेवन कैसे करें,तुलसी का काढ़ा, तुलसी का पानी और काली मिर्च का काढ़ा कैसे बनाएं उसकी रेसिपी सर्च की गई।
कोविड से बचाव के उपाय ज्यादा सर्च किए गए: ( remedies for prevention from covid)
साल 2022 में लोगों ने कोविड से बचने के लिए कौन-कौन से उपाय अपनाएं उन्हें सर्च किया। हाथों पर सैनिटाइजर का इस्तेमाल, घर में वेंचीलेशन की सुविधा जैसे नुस्खों को अपनाने के लिए गूगल का सहारा लिया।
कब्ज को दूर करने के उपाय: (Remedies for constipation)
साल 2022 में लोगों ने कब्ज की परेशानी से बचाव करने के लिए घरेलू नुस्खों को भी सर्च किया है। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए कौन सा नुस्खें ज्यादा फायदेमंद है इसे लोगों ने ज्यादा सर्च किया।