Cholesterol Control Fruits: अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान के चलते कोलेस्ट्रॉल की समस्या बहुत आम हो गई है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई होने पर हार्ट अटैक, स्ट्रोक और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल धीरे-धीरे धमनियों को ब्लॉक करना शुरू करता है, जिसका सबसे बड़ा कारण कुछ खराब लाइफस्टाइल और खानपान है। आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए 5 पीले फल बताए हैं, जिनके सेवन से न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल लेकर कंट्रोल होगा, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव होता है।
डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया कि शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है। एक बैड कोलेस्ट्रॉल, जिसे एलडीएल (LDL) कहा जाता है और दूसरा गुड कोलेस्ट्रॉल, जिसे एचडीएल (HDL) कहा जाता है। शरीर में जब बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल अधिक हो जाता है, तो ये खून की धमनियों में जम जाता है और हार्ट अटैक व स्ट्रोक की वजह बन जाता है। ऐसे में कुछ फलों के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल किया जा सकता है।
केला
केले में फाइबर और पोटैशियम होता है, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। केले में घुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा केले के सेवन से पेट की सेहत सुधार होता है और भूख भी कंट्रोल में रहती है।
आम
आम फलों का राजा होता है। आम में बीटा कैरोटिन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। ये हार्ट की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और रक्त प्रवाह में सुधार करने में सहायक है, जिससे हार्ट रोग का खतरा कम होता है।
अनानास
अनानास कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें ब्रोमेलिन नामक एक एंजाइम होता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। अनानास में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होते हैं। अनानास का सेवन करने से पाचन तंत्र भी अच्छा होता है।
पीला सेब
पीले सेब अन्य प्रकारों के सेब की तरह ही होता है। ये कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। सेब में पाए जाने वाले घुलनशील फाइबर, विशेष रूप से पेक्टिन, कोलेस्ट्रॉल और चीनी को बांधने और शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं।
पीला पपीता
पपीता कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। पपीते में फाइबर, विटामिन सी, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। पपीता का सेवन रक्त-शिराओं में कोलेस्ट्रॉल के थक्कों को बनने से रोकता है।
वहीं, पेट की चर्बी कम करने का आचार्य बालकृष्ण ने बताया नुस्खा, बड़ा हुआ पेट हो जाएगा कम, टाइट कपड़े हो जाएंगे लूज। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।