आजकल मोबाइल, लैपटॉप और अन्य स्क्रिन पर बिताया जाने वाला समय बढ़ गया, जिसके चलते आंखों पर सीधा असर पड़ रहा है। आंखों पर जोर पड़ता है, नजर कमजोर होने लगती है और जल्द ही चश्मा पहनने की नौबत आ जाती है। ऐसे में खाने-पीने के साथ कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। अक्सर आंखों की देखभाल के लिए सिर्फ बाहरी उपाय ही किए जाते हैं, लेकिन असल में आंखों की सेहत बनाए रखने में सबसे अहम खान-पान है। ओजस मैक्सीविजन आई हॉस्पिटल्स, नेत्र रोग विशेषज्ञ, लेसिक और मोतियाबिंद सर्जन, डॉ. अंकिता मूलचंदानी ने आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने के लिए कुछ फूड्स बताए हैं।
डॉ. अंकिता मूलचंदानी के मुताबिक, कुछ ऐसे फूड्स हैं जो आंखों की सेहत के लिए वरदान हैं और दृष्टि दोष के जोखिम को काफी कम करते हैं, जिन्हें रोजाना की डाइट में शामिल करने से आंखों की हेल्थ अच्छी रहती है। इसके साथ ही चश्मा लगने की संभावना भी कम हो सकती है।
गाजर
गाजर आंखों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इसमें बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो एक प्रकार का विटामिन ए है, जो शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। यह विटामिन आंखों की रोशनी के लिए आवश्यक है और रतौंधी के खतरे को कम करता है।
पालक
पालक में एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेक्सैंथिन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो सूर्य की हानिकारक किरणों से आंखों की रक्षा करते हैं और मोतियाबिंद को रोकने में मदद करते हैं। पालक आंखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उम्र से संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन के खतरे को कम करते हैं।
आंवला
रोजाना आंवला खाने से आंखों की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ती है। विटामिन सी का भरपूर स्रोत होने के कारण, यह आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और थकान कम करता है। आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने के लिए आंवला का सेवन करना बहुत लाभकारी है।
बादाम
बादाम आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। विटामिन ई एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से बचाता है, जबकि ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों को नमी प्रदान करते हैं और ड्राई आई सिंड्रोम को रोकने में मदद करते हैं।
अनार
अनार आंखों के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आंखों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। अनार में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं, जबकि विटामिन ए आंखों की रोशनी के लिए जरूरी है। अनार आंखों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है, जिससे आंखों को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण मिलता है। इससे रोशनी में सुधार होता है।
अलसी के बीज
अलसी के बीज आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं, खासकर आंखों की रोशनी बढ़ाने और सूखी आंखों के लक्षणों को कम करने में। अलसी के बीज ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो रेटिना को यूवी और नीली रोशनी से बचाने में मदद करते हैं।
वहीं, बारिश के मौसम में बीमार नहीं पड़ना, तो आपको अपनी थाली में शामिल करनी चाहिए कुछ खास मौसमी सब्जियों को खाना चाहिए। इससे न केवल इम्यून सिस्टम को बूस्ट होता है, बल्कि शरीर के हर अंग को मजबूती मिलती है।