Worst foods chart: हमारा खान-पान और लाइफस्टाइल इतना खराब हो चुका है कि हम खाने के नाम पर तला-भुना,मसालेदार,चीज,बटर से भरपूर कुछ भी खा लेते हैं। ऐसा खाना हमारे गट हेल्थ को बिगाड़ देता है। गट हेल्थ का संबंध सिर्फ हमारे पाचन से नहीं है बल्कि हमारी इम्युनिटी से भी जुड़ा है। आप जानते हैं कि आपका गट माइक्रोबायोम आपकी इम्युनिटी और मानसिक स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित करता है। गट या आंत में लाखों गुड और बैड बैक्टीरियां पाए जाते हैं जिससे हमारा पूरा शरीर प्रभावित होता है।
कुछ फूड्स का सेवन करने से गट के माइक्रोबायोम स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। अच्छी गट हेल्थ पाचन को दुरुस्त रखती है,इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग करती है और मानसिक सेहत में सुधार करती है। गट हेल्थ में खराबी होने पर हमारी बॉडी में कई समस्याएं पैदा होने लगती है। पेट में इंफेक्शन,सिरदर्द,नींद में कमी,थकान गट हेल्थ में खराबी के लक्षण हैं।
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर ने बताया कि गट हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए कुछ फूड्स का सेवन फायदेमंद है तो कुछ फूड्स आंतों की सेहत को बिगाड़ देते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से ऐसे फूड्स है जिनका सेवन करने से गट हेल्थ बिगड़ती है,कब्ज की परेशानी बढ़ती है और आंतों में गंदगी का बोझ भी बढ़ने लगता है।
रेड मीट से परहेज करें | रेड मीट खासकर अधिक वसा वाला रेड मीट आपके पेट के माइक्रोबायोम को नुकसान पहुंचा सकता है जिससे आपकी संपूर्ण सेहत बिगड़ सकती है। रेड मीट कार्ब्स, वसा और कोलेस्ट्रॉल से भरपूर होता है। जब इसे नियमित रूप से खाया जाता है, तो धमनी की दीवार में रुकावट पैदा कर सकता है, जिससे दिल के रोगों का खतरा बढ़ सकता है। रेड मीट बॉडी में एन-नाइट्रोसो रसायनों को बढ़ाता है जिससे अपच, सूजन और सीने में जलन जैसी परेशानी हो सकती है। अगर आप रेड मीट का सेवन करना चाहते हैं तो बहुत कम मात्रा में इसका सेवन करें। |
आर्टिफिशियल स्वीटनर से करें परहेज | रिफाइन शुगर ब्लड में शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है और दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। आर्टिफिशियल स्वीटनर्स का सेवन करने से आपकी आंतों की सेहत बिगड़ सकती है। कृत्रिम मिठास हमारे माइक्रोबायोम के लिए फायदेमंद नहीं हो सकती। रिसर्च के मुताबिक ये मिठास हमारे आंत माइक्रोबायोम की विविधता और संरचना को बदलने में अहम भूमिका निभा सकती हैं इसलिए इससे परहेज करें। |
नारियल और पाम तेल से करें परहेज | ये तेल प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों जैसे कुकीज़ में पाए जा सकते हैं और कभी-कभी इनका सेवन खाना पकाने में भी किया जाता है। इस तेल में सैचुरेटिड फैट की मात्रा अधिक होती है जो गट की हेल्थ को बिगाड़ सकती है। इनका सेवन करने से आंतों में सूजन बढ़ सकती है। इन तेल का सेवन करने के बजाए आप जैतून के तेल और अलसी के तेल का सेवन करें। इस तेल में संतृप्त वसा कम होती है और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर होता है। |
तले हुए खाद्य पदार्थों से परहेज करें | सर्दी के मौसम में फ्राई फूड्स का सेवन करने की इच्छा ज्यादा होती है, लेकिन आप जानते हैं कि ये फूड्स आपकी आंतों की सेहत को बिगाड़ सकते हैं। इनका सेवन करने से कब्ज की बीमारी बढ़ सकती है और आपकी आंतों की सेहत खराब हो सकती है। फ्राईड फूड्स में ट्रांस फैट अधिक होता है जो दिल से लेकर आंतों तक को नुकसान पहुंचाता है।अत्यधिक शराब का सेवन और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से भरपूर डाइट आपके पेट के माइक्रोबायोम को और खराब कर सकती है। आंत की अच्छी सेहत के लिए आप डाइट में भरपूर मात्रा में ताजी सब्जियां, फल, प्रोबायोटिक्स और लीन प्रोटीन शामिल करें। |