Cholesterol Control Fruits: अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान के चलते कोलेस्ट्रॉल की समस्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसके चलते ही कम उम्र में ही लोग हार्ट संबंधी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अगर, समय रहते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल न किया जाए, तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल एक दिन में नहीं बढ़ता, बल्कि ये धीरे-धीरे धमनियों को ब्लॉक करना शुरू करता है, जिसका सबसे बड़ा कारण कुछ ऐसी आदतें जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाली होती हैं।

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट हेल्थ का सीधा कनेक्शन होता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। एवोकाडो, केला और सेब समेत कुछ फल शरीर में जमे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालकर फेंक सकते हैं। दरअसल, शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है। एक बैड कोलेस्ट्रॉल, जिसे एलडीएल (LDL) कहा जाता है और दूसरा गुड कोलेस्ट्रॉल, जिसे एचडीएल (HDL) कहा जाता है। शरीर में जब बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल अधिक हो जाता है, तो ये खून की धमनियों में जम जाता है और हार्ट अटैक व स्ट्रोक की वजह बन जाता है।

डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी ने बताया कि डाइट में कुछ चुनिंदा फल शामिल करने से स्वास्थ्य को बहुत फायदा मिलता है। इनकी मदद से कोलेस्ट्रॉल लेवल तो कंट्रोल रहता है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव होता है। अगर, कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से कम करना चाहते हैं, तो इन 4 फलों को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें। यह दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ वजन घटाने और पाचन को भी बेहतर बनाते हैं।

एवोकाडो

एवोकाडो का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होता है। ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल घटाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में भी मददगार होता है। इसके अलावा एवोकाडो में फाइबर भी अधिक होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है।

अंगूर

हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अंगूर बहुत असरदार होते हैं। अंगूर रेस्वेराट्रॉल नामक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल दोनों कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है। इसके अलावा अंगूर का सेवन करने से स्वास्थ्य को भी बहुत ही फायदे मिलते हैं।

केला

केला घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को आंतों से अवशोषित होने से पहले ही बांध लेता है। नियमित केले का सेवन करने से शरीर से कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

सेब

सेब में पेक्टिन नामक फाइबर होता है। सेब के सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत को बेहतर बनाने का काम करते हैं।

वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।