आज के समय में खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते पेट से संबंधित समस्याएं आम हो गई है। पेट की समस्या के साथ-साथ आंतों की हेल्थ भी बिगड़ जाती है। ऐसे में आंतों की हेल्थ का ध्यान रखना बेहद जरूर है। आंत ही भोजन से पोषक तत्वों को पचाती और उन्हें अवशोषित करती है। इसके साथ ही शरीर टॉक्सिन को बाहर निकालने में भी मदद करती है। सीके बिड़ला अस्पताल, दिल्ली में मिनिमम एक्सेस, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और बेरिएट्रिक सर्जरी के निदेशक डॉ. सुखविंदर सिंह सग्गू ने कुछ सुपरफूड बताए हैं, जो आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाकर स्वास्थ्य को अच्छा बनाते हैं।
डॉ. सुखविंदर सिंह सग्गू के मुताबिक, आंतों में खरबों गुड बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी और पाचन को मजबूत रखने का काम करते हैं। हेल्दी और फिट शरीर के लिए गुड बैक्टीरिया बहुत ही जरूरी है। ऐसे में पेट की सफाई और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की वृद्धि के लिए कुछ सुपरफूड्स बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ये फूड्स न केवल पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं, बल्कि पूरी हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
अदरक
अदरक में जिंजरोल और शोआगोल जैसे बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जो पाचन तंत्र को उत्तेजित करते हैं और सूजन को कम करते हैं। यह गैस, ऐंठन और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अदरक आंतों में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने में भी सहायक है। अदरक का सेवन गीली और सूखी दोनों तरह से किया जा सकता है। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है।
छाछ का सेवन
धर्मशिला नारायण अस्पताल दिल्ली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. महेश गुप्ता के मुताबिक, छाछ एक फर्मेंटेड डेयरी प्रोडक्ट है, जिसमें प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि आंतों में जितनी मात्रा में गुड बैक्टीरिया होंगे, उतनी ही आंतों की हेल्थ अच्छी बनी रहेगी। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स आंत बैक्टीरिया के स्वस्थ संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा छाछ का सेवन करने से पाचन के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
ब्लूबेरी
ब्लूबेरी में एंथोसायनिन्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो आंतों के बैक्टीरिया को संतुलित करने में मदद करते हैं। ये फाइबर, विटामिन C और मैंगनीज से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। नियमित रूप से ब्लूबेरी का सेवन हार्ट हेल्थ, मस्तिष्क कार्य और ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में सहायक है। ब्लूबेरी आंत के माइक्रोबायोम को सपोर्ट करने और सूजन को कम करने में मदद कर सकती है, जो गट हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण है।
इसके अलावा ब्लूबेरी विटामिन सी का खजाना होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और स्किन को ग्लो बनाने का काम करता है। इसमें विटामिन के 1, मैग्नीशियन और कई तरह के प्लांट कंपाउड होते हैं, जो हार्ट डिजीज के जोखिम को भी कम करता है। इसके अलावा शुगर के मरीजों के लिए ब्लूबेरी बहुत फायदेमंद है।
जो भी आप खाते हैं वो पेट में भरा रहता है तो इन 2 चीजों से बढ़ाएं हाज़मा, ब्लोटिंग और गैस से मिलेगा छुटकारा, एक्सपर्ट से जानिए कैसे। पूरी जानकारी के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।