Brain Stroke: आजकल के खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होती हैं। इसमें दिल से लेकर दिमाग तक प्रभाव पड़ता है। दिमाग पर प्रभाव पड़ने से ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ब्रेन स्ट्रोक की समस्या भी लोगों में तेजी से देखने को मिल रही है। ब्रेन स्ट्रोक सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बीमारियों में से एक है। ब्रेन स्ट्रोक अब युवाओं में भी देखने को मिल रहा है। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक, इस ब्रेन स्ट्रोक बीमारी का खतरा 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 20 और 30 वर्ष के युवाओं में अधिक हो रही है। हालांकि, ब्रेन स्ट्रोक की समस्या होने से पहले ही शरीर में कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में इन्हें नजरअंदाज करना बहुत ही घातक साबित हो सकता है।

नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार, ब्रेन स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क तक खून की आपूर्ति ठीक से नहीं हो पाती है और खून आपूर्ति में गड़बड़ी होने लगती है। इससे मस्तिष्क की कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली कम हो जाती है। चिकित्सा विशेषज्ञों के मुताबिक, इस ब्रेन स्ट्रोक बीमारी का खतरा 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 20 और 30 वर्ष के युवाओं में अधिक हो रही है। हालांकि, ब्रेन स्ट्रोक की समस्या होने से पहले ही शरीर में कई लक्षण दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में इन्हें नजरअंदाज करना बहुत ही घातक साबित हो सकता है।

स्ट्रोक एक जानलेवा स्थिति है। यह अचानक आती है। यदि इसका तुरंत इलाज न किया जाए तो यह घातक हो सकता है। कभी-कभी तो जान भी चली जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्ट्रोक आने से पहले ही हमारा शरीर कुछ संकेत देना शुरू कर देता है? लेकिन, कई लोग इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इन लक्षणों की सही समय पर पहचान कर ली जाए तो स्ट्रोक को रोकना संभव है।

चेहरे, हाथ या पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन

किसी व्यक्ति को अचानक शरीर के एक तरफ, विशेषकर चेहरे, हाथ या पैरों में कमजोरी या झुनझुनी महसूस हो, तो यह स्ट्रोक का संकेत हो सकता है। कई बार लोग इसे सामान्य कमजोरी या थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह लक्षण खतरनाक साबित हो सकता है।

बोलने में कठिनाई

अगर, किसी व्यक्ति को अचानक बोलने में या किसी की बात समझने में परेशानी होने लगे तो इसे हल्के में न लें। यह मस्तिष्क में ब्लड फ्लो में बाधा का संकेत हो सकता है। इससे आगे चलकर स्ट्रोक हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

गंभीर सिरदर्द

कई लोगों को स्ट्रोक से पहले अचानक, गंभीर सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, खासकर अगर इसके साथ उल्टी या चक्कर भी हो। इसके अलावा, यदि आपको अचानक चलने में कठिनाई हो, गिर पड़ें, संतुलन खो दें या अपनी गतिविधियों में समन्वय करने में कठिनाई हो, तो यह स्ट्रोक हो सकता है।

स्ट्रोक से कैसे बचाव करें?

स्ट्रोक को रोकने के लिए हाई ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। इसके अलावा धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें। नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। हेल्दी आहार लें। इसके अलावा शरीर में होने वाले इन बदलावों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करें।

इसी तरह जब किडनी फेल होने से पहले भी शरीर कई संकेत देता है। किडनी की समस्या शुरू होने पर ये लक्षण दिखाई देते हैं।