खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते मोटापे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। मोटापे के साथ ही कई खतरनाक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। मेडिकल जर्नल पत्रिका द लैंसेट द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, जिसके 2050 तक 25 साल से अधिक उम्र के करीब 450 मिलियन यानी 45 करोड़ लोग शिकार हो सकते हैं। हालांकि, मोटापा कंट्रोल करने के लिए लोग तमाम तरह की एक्टिविटी, खानपान और अन्य तरीके अनपाते हैं, लेकिन कामकाज में व्यस्तता के चलते उसे लगातार फॉलो नहीं कर पाते।

अगर, आप मोटापे से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं तो योग गुरु स्वामी रामदेव के अपने ऑफिशिअल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 7 दिन में मोटापा कम करने के तरीके बताए हैं। इसके अलावा उन्होंने मोटापे से शरीर को होने वाले नुकसान भी बताए हैं।

स्वामी रामदेव ने बताए मोटापे से होने वाले नुकसान

दरअसल, योग गुरु स्वामी रामदेव अक्सर अपने सोशल मीडिया पर हेल्थ और बीमारियों से जुड़ी चीजों के उपाय बताते हैं। एक वीडियो में स्वामी रामदेव ने मोटापा कंट्रोल करने का तारीका बताया है और मोटापे से होने वाले नुकसान भी बताए हैं। स्वामी रामदेव ने वीडियो में कहा कि मोटापा से घुटने का दर्द, कार्टिलेज घिस जाते हैं, कमर दर्द और मोटापा से शुगर की समस्या भी होती है। इसके अलावा मोटापे से हार्ट की प्रॉब्लम आती है, क्योंकि उससे हार्ट के ऊपर प्रेशर आता है। मोटे लोगों का कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ा रहता है और उन्हें फैटी लिवर की समस्या भी अधिक होने का खतरा रहता है।

मोटापे में क्या नहीं खाना चाहिए?

स्वामी रामदेव ने बताया कि मोटे लोगों को हार्ट अटैक बहुत जल्दी आने की संभावना रहती है। इससे ब्रेन हेमरेज आता है और थायरॉइड की प्रॉब्लम होती है। मोटापे के चलते प्रोडक्टिविटी भी कम हो जाती है। ऐसे में मोटे लोगों को अपने खानपान से लेवन लाइफस्टाइल में बदलाव करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जो लोग मोटे हैं उन्हें योग अभ्यास करना चाहिए। इसके साथ ही खाने पर कंट्रोल करें और अनाज बंद कर दो। मोटे लोग गेहूं और चावल कम कर दें।

मोटापा कंट्रोल करने वाले क्या खाएं?

जो लोग मोटापा कंट्रोल करना चाहते हैं, उन्हें साग-सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए। इसके साथ ही पतली वाली दाल, सूप, सलाद और फलों का सेवन अधिक करना चाहिए। इनके सेवन से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी मिलेंगे और पेट ज्यादा समय तक भरा महसूस रहेगा।

मोटापा के लिए गिलोय लाभकारी

स्वामी रामदेव ने बताया कि मोटापा कंट्रोल करने के लिए सबसे ज्यादा योगाभ्यास जरूरी है। इसके साथ ही मोटापे के लिए गिलोय किसी रामबाण से कम नहीं है। गिलोय मोटापा के लिए, आर्थराइटिस के लिए, प्लेटलेट बढ़ाने के लिए, डेंगू, चिकनगुनिया और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत ही असरदार होती है।

इसके अलावा खाने के बाद इन 2 चीजों को तुरंत चबा लीजिए, पाचन तंत्र करने लगेगा तेजी से काम, सुबह उठते ही पेट की हो जाएगी सफाई।