आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते वजन बढ़ना बहुत आम समस्या हो गई है। दरअसल, शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की कमी वाले खानपान, व्यायाम, ध्यान आदि न करने से लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है। वजन बढ़ने के चलते ही कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो रही है। ऐसे में बीमारियों से बचने के लिए वजन को कंट्रोल में रखना बहुत ही आवश्यक है। योग गुरु बाबा रामदेव ने वजन कम करने के लिए कुछ आसान तरीके बताए हैं, जिन्हें अपने लाइफस्टाइल में शामिल करने से न सिर्फ वजन कंट्रोल होगा, बल्कि सेहत को भी कई फायदे मिल सकते हैं।
मेडिकल जर्नल पत्रिका द लैंसेट द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है, जिसके 2050 तक 25 साल से अधिक उम्र के करीब 450 मिलियन यानी 45 करोड़ लोग शिकार हो सकते हैं। अगर, आप भी मोटापे से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो बाबा रामदेव के द्वारा बताए गए ये आसान तरीके फॉलो कर सकते हैं। योग गुरु स्वामी रामदेव के अपने ऑफिशिअल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मोटापा कम करने के तरीके बताए हैं।
वजन बढ़ने के मुख्य कारण
बाबा रामदेव के मुताबिक, वजन बढ़ने के कई कारण होते हैं। जैसे अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान, फास्ट फूड का ज्यादा सेवन, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, मानसिक तनाव, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, दवाओं के दुष्प्रभाव और नींद की कमी आदि। इन सभी कारणों से तेजी से लोगों का वजन बढ़ रहा है।
वजन घटाने के लिए रामबाण
वजन कम करने के लिए नींबू पानी का सेवन लाभकारी हो सकता है। सुबह नींबू पानी पिएं। इसके अलावा नियमित रूप से कद्दू का जूस पिएं। भोजन से पहले सलाद खाएं। इसी तरह रात में चावल और पोलिया खाने से बचें। रात का खाना 7 बजे से पहले खा लें। भोजन के 1 घंटे बाद पानी पिएं। अपने डेली रूटीन को इस तरह बनाने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
इसके अलावा वजन कम करने के लिए आप रात को सोते समय 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी के साथ लें। त्रिफला पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और वजन कम करता है। रोज सुबह अदरक-नींबू की चाय पिएं। अदरक वजन को कंट्रोल करने में असरदार होती है। इसके अलावा 3-6 ग्राम दालचीनी लें। इसे 200 ग्राम पानी में उबालें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इससे चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है।
लाइफस्टाइल में बदलाव
वजन बढ़ने के मुख्य कारणों में एक अनहेल्दी लाइफस्टाइल भी है। ऐसे में वजन कम करने में लाइफस्टाइल में बदलाव करना लाभकारी हो सकता है। लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां चढ़ें। बार-बार कॉफी और चाय नहीं पिएं। भूख लगने पर सबसे पहले पानी पिएं। भोजन और सोने के बीच 3 घंटे का अंतराल रखें। ऐसा करने से भी वजन किया जा सकता है।
सुबह जल्दी उठने की आदत
वजन को कम करने के साथ-साथ हेल्दी रहने के लिए सुबह जल्दी उठाना लाभकारी हो सकता है। अपना शेड्यूल बनाएं और डेली जल्दी उठने की आदत डालें। सोने का समय तय करें और उठने के लिए खुद को चुनौती दें। इसके साथ ही रात को पानी पिएं और फिर सो जाएं।
इन 4 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है अंजीर, रोज़ इस तरह खा लें, बॉडी हो जाएगी निरोग। लिंक पर क्लिक करके अंजीर की पूरी जानकारी हासिल करें।