खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। हेल्थ स्वास्थ्य के लिए खानपान का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है, लेकिन जब भी आहार की बात आती है, तो सबसे ज्यादा बहस चीनी और तेज इन दो चीजों पर होती है, क्योंकि चीनी और तेल दोनों का सेवन बहुत ही ज्यादा किया जाता है और यही दोनों कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि चीनी और तेल दोनों में से कौन सा ज्यादा हानिकारक होता है? भारत के शीर्ष लिवर विशेषज्ञ, डॉ. शिव कुमार सरीन ने चीनी और तेल से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया है। इसके साथ ही बताया कि दोनों में कौन सेहत को ज्यादा नुकसान पहुंचा रही है।
चीनी कैसे हेल्थ को प्रभावित करती है?
चीनी मोटापे, शुगर और लिवर रोग के प्रमुख कारणों में से एक है। अत्यधिक चीनी के सेवन से लिवर में वसा जमा हो जाती है, जिसके चलते गैर-अल्कोहल फैटी लिवर रोग (NAFLD) हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जो गंभीर लिवर क्षति में बदल सकती है।
- ब्लड शुगर के लेवल में वृद्धि, जिससे इंसुलिन प्रतिरोध का खतरा बढ़ जाता है।
- जीरो कैलोरी के कारण वजन बढ़ता है।
- इससे फैटी लिवर की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे सूजन और निशान पड़ सकते हैं।
- हृदय स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ जाता है।
तेल कैसे हेल्थ को प्रभावित करता है?
तेल, खासतौर पर रिफाइंड और हाइड्रोजनेटेड तेल स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। हालांकि, चीनी के मुकाबले कुछ तेलों में आवश्यक फैटी एसिड होते हैं, जो मस्तिष्क के कार्य और कोशिका की मरम्मत के लिए आवश्यक होते हैं। इसमें महत्वपूर्ण बात ये ध्यान में रखने की है कि तेल कौन सा है कितनी मात्रा में इस्तेमाल किया जा रहा है।
- अधिक तेल से वजन बढ़ता है, क्योंकि 1 ग्राम वसा 9 कैलोरी प्रदान करता है, जिससे यह चीनी की तुलना में अधिक कैलोरी-घना हो जाता है।
- इसमें ट्रांस वसा और सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक हो तो यह हृदय रोग का कारण बन सकता है।
- अधिक मात्रा में तेल का सेवन करने पर यह लिवर के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, जिससे फैटी लिवर रोग हो सकता है।
- कुछ तेल जैसे जैतून का तेल और सरसों का तेल संतुलित मात्रा में उपयोग करने पर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं।
चीनी और तेल दोनों में से कौन सा अधिक हानिकारक?
डॉ. सरीन ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि चीनी और तेल दोनों ही स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं, लेकिन उनके प्रभाव अलग-अलग हैं।
- 1 ग्राम चीनी = 4 कैलोरी
- 1 ग्राम तेल = 9 कैलोरी
- 5 ग्राम तेल का सेवन = 45 कैलोरी
- दो चम्मच चीनी = एक चम्मच तेल के बराबर कैलोरी
इसके अलावा खाने के बाद इन 2 चीजों को तुरंत चबा लीजिए, पाचन तंत्र करने लगेगा तेजी से काम, सुबह उठते ही पेट की हो जाएगी सफाई।