खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते कई स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं, जिसमें पेट की समस्या बहुत ही आम है। आजकल के समय में कम उम्र के युवा भी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से जूझ रहे हैं। 20 की उम्र के बाद से ही पेट से जुड़ी समस्याओं के मामले भी तेजी बढ़ने लगे हैं, जिसका मुख्य कारण खराब खानपान और बेकार लाइफस्टाइल है। विशेषज्ञों के अनुसार, आजकल ज्यादातर युवा न तो सही तरह का खाना खाते हैं और न ही सही समय पर खाते हैं, जिसके चलते पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ रही हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट पूर्णिमा पेरी के मुताबिक, अपने पेट को स्वस्थ रखने के लिए सक्रिय रहना बहुत जरूरी है। जब आप सक्रिय होते हैं तो आप अपने पेट के अच्छे बैक्टीरिया को भी बढ़ावा देते हैं। इसका मतलब है बेहतर पाचन। व्यायाम करने से आपके पाचन तंत्र में सब कुछ सुचारू रूप से चलता रहता है, इसलिए आपको बैक अप होने की संभावना कम होती है।

उन्होंने बताया कि आज की मॉर्डन लाइफ के कई हिस्से आंत माइक्रोबायोम को प्रभावित कर सकते हैं, जिसमें तनाव, बहुत कम नींद, खराब खानपान, एंटीबायोटिक्स लेना आदि शामिल है। इन सबके चलते शरीर पर कई प्रकार के प्रभाव पढ़ते हैं।

  • इम्यूनिटी बूस्ट
  • हार्मोन का लेवल
  • वजन कम या ज्यादा बढ़ना

एक्सपर्ट ने बताया कि पेट की इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ जरूरी चीजों और बदलावों को ध्यान रखना आवश्यक है। पेट की अच्छी हेल्थ के लिए अच्छा खानपान और बेहतर लाइफस्टाइल बहुत ही जरूरी है।

तनाव कम करें

लगातार हाई लेवल का तनाव आपके पूरे शरीर पर भारी पड़ता है, जिसमें आपकी आंत भी शामिल है। ऐसा इसलिए है क्योंकि तनाव का अनुभव होने पर शरीर कुछ खास हार्मोन जारी करता है। इन हार्मोनों का हाई लेवल शरीर को प्रभावित करता है और आंत के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

अच्छी नींद

अच्छी नींद लेने से पेट के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है, जिससे नींद से जुड़ी और भी समस्याएं होती हैं। ऐसे में कम से कम 7-8 घंटे की निर्बाध नींद लेना बहुत ही आवश्यक है।

हाई फाइबर और कम चीनी वाले फूड्स खाएं

पेट की हेल्थ के लिए खानपान का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है। ऐसे में प्रोसेस्ड, मीठे और हाई फैट वाले फूड्स से दूरी बनानी चाहिए। इससे आंत का स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। स्वस्थ आहार खाने से आंत माइक्रोबायोम में भी योगदान होने की संभावना है। फाइबर से भरपूर फूड्स खाने से आंत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।