मुनक्का ड्राइड अंगूर होता है। यह किशमिश की तरह ही होता है लेकिन किशमिश से थोड़ा बड़ा होता है। मुनक्का को कई तरह से खाया जाता है। इसे कूकिंग कर, बेकिंग कर या ऐसे भी खा सकते हैं। मुनक्का बेहद पावरफुल पौष्टिक ड्राईफ्रूट है। इसमें कई तरह के विटामिंस, मिनिरल्स और फाइबर पाया जाता है। मुनक्का तुरंत शरीर को एनर्जी देता है। हालांकि इसमें बहुत अधिक शुगर होती है लेकिन इस शुगर से कोई खास नुकसान नहीं होता।
मुनक्का में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जो हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। मुनक्का को यदि आप रात में पानी में भिगा दें और सुबह इसका सेवन करें तो इसका फायदा कई गुना बढ़ जाता है। मुनक्का के नियमित सेवन से डाइजेशन को बूस्ट किया जाता है। मुनक्का वजन कम करने में भी रामबाण साबित हो सकता है। हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक पोषक तत्वों से भरपूर मुनक्का का सेवन सेहत को बेहद फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं कि मुनक्का का सेवन करने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
मुनक्का के फायदे
खून को बढ़ाता है मुनक्का:
मुनक्का को रात भर भिंगा देने के बाद सुबह इसका सेवन करने से इसमें पोषक तत्वों की सघनता बढ़ जाती है। मुनक्का में आयरन और विटामिन बी कॉम्पलेक्स होता है। यही कारण है कि मुनक्का खून में आरबीसी को बढ़ाने में मदद करता है। जब खून में आरबीसी की संख्या बढ़ेगी तो खून का वॉल्यूम भी बढ़ेगा और हीमोग्लोबिन भी बढ़ेगा यानी खून में ऑक्सीजन भी ज्यादा होगा। इससे शरीर के हर अंगों तक खून ठीक से पहुंचेगा और नसों में ताकत आएगी। इसलिए एनीमिया यानी खून की कमी की बीमारी में मुनक्का खाने की सलाह दी जाती है।
डाइजेशन मजबूत करता है:
रोजाना सुबह मुनक्के के पानी का नियमित सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी और थकान से निजात मिलती है। मुनक्के में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर होता है जब मुनक्के को पानी में भिंगो देते हैं तो यह नेचुरल लेक्सेटिव बन जाता है। यानी पेट से संबंधित हर तरह की समस्याओं का यह समाधान कर देता है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है:
मुनक्के में पोटैशियम की मात्रा भी ज्यादा होती है। यह बॉडी में सॉल्ट कंटेंट को बैलेंस कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। मुनक्के का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल नॉर्मल हो जाता है। यह आपके शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मदद करता है। जिन लोगों को बीपी हाई रहता है या खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ रहा है ऐसे लोग मुनक्का का सेवन करें।
हड्डियों को मजबूत करता:
हड्डियों को बनाने के लिए बोरोन की जरूरत होती है। भींगे हुए मुनक्के में पर्याप्त मात्रा में बोरोन होता है जो बोन हेल्थ को बेहतर बनाता है। इसके साथ ही मुनक्का में कैल्शियम और कई तरह के माइक्रोन्यूट्रेंट्स होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
इम्यूनिटी बूस्ट करता:
मुनक्के में विटामिन बी और विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसके साथ ही मुनक्का में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण भी मौजूद होता है जो शरीर को इंफ्लामेशन से बचाता है। दूसरी ओर यह एंटी-बैक्टीरियल भी होता है जो किसी तरह के इंफेक्शन से रक्षा करता है।