लाल चंदन की लकड़ी आपके कई रोगों को ठीक कर सकती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी असरदार हो सकती है। लेकिन इसका सही तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए। लाल चंदन को ‘रक्त चंदन’ और वैज्ञानिक नाम ‘टेरोकार्पस सैंटालिनस’ से भी जाना जाता है। यह एक महंगी चीज है, जो आसानी से नहीं मिलती है।
डायबिटीज में यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मददगार है। लाल चंदन के अंदर पॉलीफेनोलिक यौगिक, ग्लाइकोसाइड, जरूरी तेल, फ्लेवोनोइड, टैनिन और फेनोलिक एसिड जैसे कई फाइटोकेमिकल्स होते हैं। इससे स्किन इंफेक्शन की समस्या भी दूर हो जाती है। साथ ही यह कई अन्य रोगों में भी लाभकारी है। आइए विस्तार से जानते हैं…
यबिटीज में असरदार: लाल चंदन (Red Sandalwood) में एक्टिव इनग्रेडिएंट होता है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों को इस लकड़ी से बने ग्लास या अन्य बर्तन में रातभर पानी रखना चाहिए और सुबह इसका सेवन करना चाहिए। इससे डायबिटीज के मरीजों को शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
स्किन की समस्याओं को करता है दूर: खानपान और प्रदूषण के कारण स्किन संबंधी कई समस्याएं होती हैं। खासकर बरसात के दिनों में इस तरह की समस्याएं ज्यादा देखने को मिलती हैं। चेहरे पर सन बर्न, पिंपल्स, एक्ने, प्रीमेच्योर एजिंग, टेन्नड स्किन ऑयली स्किन आदि इंफेक्शन होते हैं। इन सभी समस्याओं को ठीक करने के लिए लाल चंदन का उपयोग दही या नींबू के रस के साथ किया जाता है। लाल चंदन के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी, एस्ट्रिजेंट और एंटी ऑक्सीडेटिव तत्व होते हैं, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं का अंत करने में मदद करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को कम करता है: बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से कई तरह की हार्ट की समस्याएं आती हैं। ऐसे में बैड और गुछ कोलेस्ट्रॉल का संतुलन होना जरुरी माना जाता है। ऐसे में लाल चंदन का उपयोग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें जेनेस्टिक, अल्फा, वैनेलिक एसिड, बीटा रीसोर्कलिक एसिड जैसे तत्व होते हैं, जो दोनों कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद करते हैं।
लिवर को सुरक्षित रखता है
लाल चंदन के अंदर फ्लेवोनोइड्स, और फेनोलिक एसिड होता है। इसक कारण लिवर से जुड़ी समस्या में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। यह लिवर में फ्री रेडिकल्स की समस्या से मुक्त करते हैं। साथ ही लाल चंदन का उपयोग लिवर से जुड़ी कई बीमारियों में भी उपयोगी माना जाता है।
पिंपल्स को करे खत्म
लोगों को चेहरे पर मुंहासे और फिर बाद ये काले धब्बे जैसी समस्या आती है, ऐसे में लाल चंदन का यूज इन निशानों को खत्म कर सकता है। इसके लिए एक चम्मच लाल चंदन पाउडर, एक चुटकी कपूर और एक चम्मच हल्दी पाउडर को गुलाब जल के साथ मिक्स करते हुए पेस्ट बना लें और रात में सोने से पहले लगाएं फिर सुबह को साफ पानी से चेहरा धो लें। इसके नियमित प्रयोग से पिंपल्स दूर हो जाएंगे।