जिंदगी की मसरूफियत ने हमारे आराम के घंटों पर भी पाबंदी लगा दी है। मसरूफियत के साथ ही तनाव का पहरा भी जिंदगी की परछाई बनता जा रहा है, जो हर दम हमारे साथ रहता है। ये बढ़ता तनाव हमारी रातों की नींद भी उजाड़ रहा है। तनाव हर उम्र के इंसान के पास मौजूद है। ये तनाव स्कूल के बच्चे से लेकर, युवाओं पर और बुजुर्गों तक को प्रभावित कर रहा है। इस तनाव का सीधा असर लोगों की नींद को प्रभावित कर रहा है। नेशनल स्लीप फाउंडेशन के मुताबिक एक हेल्दी इंसान को कम से कम रोजाना 7 घंटे जरूर सोना चाहिए। इससे कम नींद न सिर्फ शरीर को प्रभावित करती है बल्कि मानसिक रोगी भी बना देती है।
रोजाना रात की 7-8 घंटे की नींद इम्यूनिटी को मजबूत करती है और बीमारियों से बचाव करती है। पर्याप्त नींद लेने से हॉर्मोन बैलेंस रहते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट कंट्रोल रहता है। रात की अच्छी नींद दिल की सेहत को भी दुरुस्त करती है। आप सुबह नींद भर के जागते हैं तो आपकी याददाश्त और सीखने की क्षमता बढ़ती है। तनाव, चिंता और डिप्रेशन को दूर करने की दवा है नींद। रात की नींद आपकी बॉडी में होने वाली टूट फूट की मरम्मत करती है और एनर्जी के स्तर में सुधार करती है। पूरी नींद लेने से बच्चों और किशोरों में वृद्धि हार्मोन का स्राव तेजी से होता है जिससे शारीरिक विकास तेज होता है।
कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें रात में नींद नहीं आती और वो देर रात तक मोबाइल और दूसरी मसरूफियत में लगे रहते हैं। आप जानते हैं कि रात की कम नींद आपको डायबिटीज, मोटापा और दिल का रोगी बना सकती है। आपका इम्यून सिस्टम कमजोर कर सकती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आप हर उम्र में बीमारियों से महफूज रहे तो अपनी नींद के पैटर्न में सुधार कीजिए।
उम्र समूह | अनुशंसित नींद (घंटों में) |
नवजात (0-3 महीने) | 14-17 घंटे |
शिशु (4-11 महीने) | 12-16 घंटे |
टॉडलर (1-2 वर्ष) | 11-14 घंटे |
प्रीस्कूलर (3-5 वर्ष) | 10-13 घंटे |
स्कूल-एज (6-13 वर्ष) | 9-12 घंटे |
टीनएजर (14-17 वर्ष) | 8-10 घंटे |
युवा वयस्क (18-25 वर्ष) | 7-9 घंटे |
वयस्क (26-64 वर्ष) | 7-9 घंटे |
वरिष्ठ नागरिक (65+ वर्ष) | 7-8 घंटे |
नींद के पैटर्न में सुधार करने के लिए ये पता होना जरूरी है कि किस उम्र के इंसान को रोजाना कितनी नींद लेने की जरूरत है। अमेरिकी नेशनल स्लीप फाउंडेशन ने हर उम्र के लोगों के लिए कितनी नींद की जरूरत है उसे बताया है। आइए चार्ट की मदद से समझते हैं कि बच्चे से लेकर युवाओं और बड़े बुजुर्गों तक को रोजाना कितनी देर सोना चाहिए।
कब्ज से परेशान हैं तो 12 महीने मिलने वाले इस 1 फल को रोज़ खाएं, गैस एसिडिटी हो जाएगी दूर, आंतों में जमा गंदगी हो जाएगी साफ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।