ओकिनावा जापान का एक आइलैंड है। ये आइलैंड अपनी खूबसूरत से अलग एक और बेहद खास बात के लिए फेमस है। वो ये कि यहां रहने वाले अधिकतर लोग 100 साल से ज्यादा जीते हैं। इतना ही नहीं, कहा जाता है कि इतने लंबे जीवन में ओकिनावा वासी ना के बराबर ही बीमार पड़ते है। यानी लंबी उम्र के साथ-साथ यहां के लोग स्वस्थ और खुश जीवन भी जीते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर यहां के लोगों के इतने लंबे जीवन का राज क्या है और कैसे वे खुद को इस तरह स्वस्थ रख पाते हैं? अगर आपके मन में भी ये सवाल घर कर रहा है, तो इस लेख में हम आपको इसी का जवाब बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-

दरअसल, ओकिनावा वासियों को लेकर अबतक कई लोग अलग-अलग तरह से जांच कर चुके हैं। वहीं, तमाम लोगों के जांच के नतीजे एक जैसे ही थे। वो ये कि ओकिनावा के लोगों की लंबी उम्र का बड़ा कारण उनका खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल है। जानकारी के अनुसार, यहां के लोग अधिकतर प्लांट बेस्ड डाइट ही लेते हैं। इसके अलावा उनकी दिन की शुरुआत भी बेहद हेल्दी तरीके से होती है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओकिनावा के रहने वाले ज्यादातर लोग सुबह 6:30 बजे तक उठ जाते हैं। इसके बाद वे एक्सरसाइज करते हैं। वहीं, महिलाएं अपने घर में ही वॉक करती हैं। इसके बाद ही ओकिनावा में किसी अन्य काम की शुरुआत होती है।

खाने में जरूर शामिल होती है ये सब्जी

एक्सरसाइज से अलग एक और चीज जो यहां के लोगों में बेहद प्रसिद्ध है, वो है बैंगनी शकरकंद। जानकारी के अनुसार, ओकिनावा के लोग अपनी दैनिक कैलोरी का 67% बैंगनी शकरकंद से ही लेते हैं। इतना ही नहीं, यहां के अधिकतर लोगों का मानना है कि उनकी लंबी उम्र का राज ये खास सब्जी ही है।

कैसे फायदेमंद है बैंगनी शकरकंद?

एंटीऑक्सीडेंट से होते हैं भरपूर

बैंगनी शकरकंद में एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। इसके अलावा इसमें बीटा-कैरोटीन एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं। साथ ही ये शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री-रेडिकल्स से बचाव में भी मददगार होते हैं।

पाए जाते हैं कई जरूरी पोषक तत्व

शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी और विटामिन डी अच्छी मात्रा में होता है। साथ ही ये कैलोरी में कम और फाइबर में उच्च होते हैं। ऐसे में बैंगनी शकरकंद पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और तेजी से वेट लॉस करने में भी असरदार हैं। इसमें मौजूद फाइबर आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगने देता है, इससे आप कम कैलोरी इनटेक करते हैं और आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

हार्ट को रखता है हेल्दी

बैंगनी शकरकंद में पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार है। आपको बता दें कि पोटेशियम युक्त खाद्य पदार्थों को रक्तचाप को कम करने, हृदय की लय को स्थिर रखने और कार्डियक अरेस्ट के जोखिम को कम करने में लाभकारी माना गया है।

डायबिटीज पर है असरदार

बैंगनी शकरकंद डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी पर भी फायदेमंद है। कई शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि पॉलीफेनॉल से भरपूर बैंगनी शकरकंद इंसुलिन के काम को बढ़ाकर बल्ड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार है।

मस्तिष्क के कार्य को बढ़ाता है

बैंगनी शकरकंद में मौजूद उच्च स्तर के एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन मस्तिष्क के कार्य में सुधार करने में भी फायदेमंद माने गए हैं।

स्किन और बालों के लिए भी है फायदेमंद

इन सब के अलावा बैंगनी शकरकंद में मौजूद विटामिन ए और विटामिन सी स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। ये बालों और स्किन को चमकदार बनाने के साथ-साथ बढ़ती उम्र के साथ त्वाचा और बालों पर दिखाई देने वाले लक्षणों को भी कम करने में मददगार हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।