डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिनके मरीजों की संख्या देश और दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार दुनिया भर में लगभग 42.2 करोड़ लोग शुगर की बीमारी से प्रभावित हैं और हर साल 10.5 लाख लोगों की मौत डायबिटीज के कारण होती है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए बॉडी को एक्टिव रखना, तनाव से दूर रहना, डाइट में कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना,मीठा से परहेज करना और डाइट में फाइबर का सेवन अधिक करना शामिल है।

डायबिटीज मरीज ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं तो अपने दिन भर के खाने में ऐसे अनाज को शामिल करें जिन्हें खाने के बाद शुगर स्पाइक का खतरा नहीं रहे। सर्दी के मौसम में ठंड ज्यादा लगती है और इम्युनिटी भी कमजोर होती है ऐसे में अगर कुछ शक्तिशाली अनाज का सेवन किया जाए तो बॉडी को गर्मी मिलती है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल रहता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए बाजरे की रोटी का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। बाजर एक ऐसा पौष्टिक अनाज है जो भारत और अफ्रीका में व्यापक रूप से उगाया और खाया जाता है। ये अनाज पोषक तत्वों का पावरहाउस है। इसका सेवन रोटी बनाने से लेकर कई तरह के व्यंजन बनाने में मुख्य रूप से किया जाता है। बाजरा डायबिटीज फ्रेंडली अनाज है। रोजाना डायबिटीज मरीज इस अनाज से बनी रोटी का सेवन करें तो आसानी से ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि बाजरा के अनाज से बनी रोटी कैसे ब्लड शुगर कंट्रोल करती है।

बाजरा के अनाज से बनी रोटी कैसे शुगर कंट्रोल करती है

हेल्थलाइन के मुताबिक बाजरा की उच्च रेशेदार सामग्री इसे डायबिटीज रोगियों के लिए एक स्वस्थ विकल्प और आदर्श भोजन बनाती है। इसमें मौदूज डाइटरी फाइबर कार्बोहाइड्रेट के पाचन और अवशोषण को धीमा करने के लिए जाना जाता है। इसका सेवन करने से खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से स्पाइक नहीं करता है। पोस्ट मील शुगर को कंट्रोल करने में ये बेहतरीन अनाज है। ये अनाज इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। बाजरा एक ऐसा अनाज है जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में असरदार साबित होता है।

बाजरा के अनाज के फायदे

  • बाजरा के अनाज का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। इस अनाज से बनी रोटी आपका पेट लम्बे समय तक फुल रखती हैं और आपका वेट कंट्रोल रहता है।
  • बाजरा में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं।
  • इसका सेवन करने से दिल के रोगों का खतरा कम होता है।
  • स्किन और बालों के लिए इस अनाज का सेवन बेहद असरदार साबित होता है।

बाजरा के अनाज का सेवन कैसे करें

  • बाजरे की इडली बनाकर इस अनाज का करें सेवन।
  • बाजरे का सेवन आप लड्डू बनाकर भी कर सकते हैं।
  • बाजरा का सेवन उपमा के रूप में भी कर सकते हैं।
  • बाजरे की खिचड़ी भी बनाकर खा सकते हैं।
  • बाजरा प्याज मुठिया,बाजरा तिल टिक्की, बाजरा निमकी और आलू बाजरा पैनकेक के रूप में खा सकते हैं।