सर्दियों के मौसम में वजन तेजी से बढ़ता है, क्योंकि सर्दियों के मौसम में फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है और शरीर आलसी हो जाता है। ऐसे में बस खाना-पीना और सोना ही ज्यादा अच्छा लगता है। कई तरह का खाना और जंक फूड्स के कारण सर्दी में वजन बढ़ जाता है। एक बार वजन बढ़ने लगाता है तो शरीर में कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अपने वेट को कंट्रोल करना और शरीर को एक्टिव बनाए रहना बहुत जरूरी है। सर्दियों में अपने नाश्ते में कुछ चीजों को शामिल करने से वेट को कंट्रोल किया जा सकता है।

सर्दियों के मौसम में एक्टिव और बीमारियों बचे रहने के लिए खानपान पर बहुत ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे में आपको सुबह नाश्ता करना तो पसंद है, लेकिन बढ़ते वजन से परेशान हैं और वेट को भी कंट्रोल करना चाहते हैं तो अपने नाश्ते में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर चीजों को शामिल करें। बेंगलुरु में एस्टर व्हाइटफील्ड अस्पताल में आहार विशेषज्ञ वीना वी के अनुसार, नाश्ते में कम कैलोरी वाली चीजें खाना वेट कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। डायटीशियन वीना वी के अनुसार, हेवी नाश्ते की जगह स्नैक्स प्राथमिकता दें, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहे और भूख को कंट्रोल किया जा सके।

भुने हुए मेवे और बीज

सूखे मेवे और भुने हुए बीजों का सेवन करने से शरीर को प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में मिलता है। इसके अलावा नाश्ते के लिए फलों का भी आनंद लिया जा सकता है।

मखाना या उबले चने का सलाद

मखाना और उबले चने का सलाद दोनों प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत है। उबले चने में प्याज, टमाटर, खीरा, चुकंदर डालें। यह आपकी भूख को कंट्रोल करने में मदद करेगा और लंबे समय तक भरा हुआ रखेगा।

मूंगफली के मक्खन के साथ सेब

सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और मूंगफली या बादाम मक्खन में स्वस्थ फैट और प्रोटीन होता है। यह एक स्वादिष्ट विकल्प है, जो आपको अधिक खाने की लालसा को कंट्रोल करने में मदद करता है।

ओट्स का सेवन

अपने नाश्ते में ओट्स को शामिल करना बहुत ही फायदेमंद होता है। ओट्स में बीटा-ग्लूकॉन जैसे घुलनशील फाइबर होते हैं, जो निरंतर ऊर्जा प्रदान करके अतिरिक्त भूख को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

इसके अलावा कुछ और कम कैलोरी वाले स्नैक्स

  • ग्रीन टी के साथ मखाना
  • नारियल पानी के साथ चिया के बीज
  • नींबू पानी के साथ चने की चाट
  • चिया का पानी और पोहा मिक्सचर

इसके अलावा सर्दियों में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कम ग्लाइसेमिक फूड्स खाना बहुत लाभकारी होता है, जो हाइपरग्लाइसेमिया को दूर कर देते हैं।