Vitamin B12: शरीर में एनर्जी लेवल को बनाए रखने के लिए विटामिन B12 बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसके साथ ही विटामिन B12 शरीर की तंत्रिका तंत्र को मजबूत करने और डीएनए के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाता है। शरीर में विटामिन की कमी से सारा सिस्टम बिगड़ जाता है और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन और मिनरल्स आदि कई प्रकार के ऐसे पोषक तत्व हैं, जिनका शरीर में होना जरूरी है और अगर इनकी कमी होने लगती है, तो कई तरह की बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। चलिए आपको बताते हैं शरीर में विटामिन B12 की कमी होने से क्या गंभीर बीमारियां हो सकती हैं?
विटामिन बी12 की कमी से होने वाली समस्या
- एनीमिया
- आंखों से जुड़ी बीमारी
- माइग्रेन
- त्वचा संबंधी समस्या
एनीमिया
शरीर में विटामिन बी 12 की कमी से होने एनीमिया की बीमारी होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। विटामिन-B12 का सबसे अहम काम शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करना होता है। ऐसे में इस विटामिन की कमी होने से ब्लड सेल्स की संख्या घट सकती है और एनीमिया होने का अधिक खतरा बढ़ जाता है। एनीमिया में शरीर में खून की कमी होती है, जो धीरे-धीरे करके गंभीर हो जाती है। इसमें थकान, कमजोरी और सांस फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
त्वचा संबंधी समस्या
विटामिन बी 12 की कमी से स्किन से जुड़ी कई बीमारियां हो सकती हैं। इसकी कमी से सूजन, लालिमा या जलन जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, शरीर में इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो इन्हें नजरअंदाज करना नहीं करना चाहिए। इसकी कमी से त्वचा रूखी हो सकती है, झुर्रियां, फाइन लाइन्स और बार-बार खुजली होने की वजह से रैशेज आदि का समस्या हो सकती है।
माइग्रेन
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने से सिर में दर्द होने लग सकता है। सिरदर्द लंबे समय तक रहता है तो माइग्रेन की समस्या होने लगती है। ऐसी स्थिति में अपने खानपान पर ध्यान रखना और डॉक्टर की सलाह बहुत जरूरी है।
हार्ट पर दबाव
विटामिन-बी12 की कमी से लाल रक्त कोशिकाओं में भी कमी आ जाती है, इससे शरीर के अंगों को ठीक से काम करने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। जिसका प्रभाव दिल की धड़कनों पर पड़ता है और धड़कने तेज़ हो जाती हैं।
एक्सपर्ट ने क्या कहा?
दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट में चीफ डायटीशियन प्रिया पालीवाल के मुताबिक, हमारे शरीर के लिए विटामिन बी12 बहुत जरूरी होता है, लेकिन जो लोग वेज खाते हैं तो उनमें इस विटामिन की कमी अधिक देखी जाती है। ऐसे में प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही के साथ कुछ चीजें खाने से विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है।
बादाम, अखरोट, और काजू जैसे नट्स विटामिन B12 के स्तर को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। दही के साथ इनका सेवन शरीर को पोषण और ऊर्जा प्रदान करता है। दही में कटे हुए नट्स और थोड़ा सा शहद मिलाकर खाएं। दही के साथ इन चीजों को खाने के साथ विटामिन B12 की पूर्ति होती है और स्वास्थ्य को भी कई फायदे मिलते हैं। इनके सेवन से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखता है।
विटामिन-B12 फूड्स
- दूध और सभी डेयरी प्रोडक्ट्स।
- पालक, ब्रोकोली और सभी हरी सब्जियां।
- दालें, अंजीर, मुनक्का जैसे ड्राई-फ्रूट्स।
- अंडा, फिश और चिकन खा सकते हैं।
इसके अलावा सर्दियों की ठंड इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती है और हार्ट संबंधी जोखिम बढ़ा सकती है। सर्दियों की बीमारियों से बचने के लिए विटामिन C युक्त फूड का सेवन बहुत जरूरी है।