खराब खानपान व व्यस्त जीवनशैली के कारण लोगों में गंभीर बीमारियों की समस्या दिन-ब -दिन बढ़ते ही जा रही है। इन्हीं गंभीर बीमारियों में से एक है कोलेस्ट्रॉल लेवल का बढ़ना। कोलेस्ट्रॉल मोम के जैसा एक पदार्थ होता है जो रक्त के अंदर पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में जमा वसा को पचाने के साथ -साथ नई कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद करता है। लेकिन जब बॉडी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है तो उससे कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं।

दरअसल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ह्रदय संबंधी बीमारियों का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है, साथ ही हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर बॉडी में ब्लड का फ्लो भी कम होने लगता है, जिसके कारण त्वचा का रंग पीला पड़ने लगता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन अधिकांश लोग उम्र के हिसाब से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कितना होना चाहिए इस बात से अनजान होते हैं। आइए जानते हैं उम्र के हिसाब से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कितना होना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण
(Causes of high cholesterol)

खराब खानपान के कारण।

अधिक वजन बढ़ने के कारण।

फिजिकल वर्क की कमी के कारण।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने के कारण।

डायबिटीज के कारण।

उम्र के हिसाब से कोलेस्ट्रॉल लेवल
( cholesterol level according to age)

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लोगों को अपनी उम्र के हिसाब से सही कोलेस्ट्रॉल लेवल का पता होना चाहिए। ताकि वह कोलेस्ट्रॉल लेवल को ध्यान में रखते हुए अपने खानपान और अपनी सेहत का अच्छे से ख्याल रख सकें। इसके अलावा समय -समय पर कोलेस्ट्रॉल लेवल की भी जांच कराना भी आवश्यक माना जाता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि आपकी उम्र के हिसाब से कोलेस्ट्रॉल लेवल कितना होना चाहिए।

19 वर्ष या उससे कम उम्र में

कुल कोलेस्ट्रॉल लेवल -170 mg/dl से कम

LDL -100 mg /dl से कम

HDL – 45 mg/dl से कम

20 या उससे अधिक उम्र की महिलाओं में

कुल कोलेस्ट्रॉल लेवल – 125 से 200 mg/dl

LDL – 100 mg/dl से कम

HDL – 50 mg/dl से कम

20 या उससे अधिक उम्र के पुरूषों में

कुल कोलेस्ट्रॉल लेवल -125 से 200 mg/dl

LDL – 100 mg/dl से कम

HDL -40 mg/dl से कम