किसी भी महिला के लिए मां बनना जिंदगी का सबसे बड़ा सुकून है। महिला के लिए कंसीव करने के बाद सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कंसीव करने के बाद महिलाओं को अपने और अपने बच्चे की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं की बॉडी में कई तरह के बदलाव आते हैं ऐसे में मां और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए मां का हेल्दी होना जरूरी है।

अधिकांश महिलाओं में असमय गर्भधारण और प्रसव होता है लेकिन अचानक और अप्रत्याशित जटिलताएं किसी भी महिला को कभी भी हो सकती हैं। प्रेगनेंसी के पूरे नौ महीने बहुत नाजुक होते हैं और इस समय प्रेगनेंसी के लक्षणों के अलावा कुछ ऐसे संकेत भी बॉडी में मिलते हैं जो गर्भावस्‍था में उलझनें आने की जानकारी दे सकते हैं। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी में होने वाली 5 परेशानियों के बारे में जो खतरे के संकेत देती हैं। प्रेग्नेंसी में महिला में इसमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो महिला को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। जानिए गर्भावस्था के दौरान खतरे के संकेत कौन-कौन से हैं।

प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग आना: प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग आना खतरे के संकेत हैं। प्रेग्नेंसी में अधिक ब्लीडिंग होना, पेट में दर्द होना, मैन्सट्रुअल क्रैम्प की तरह महसूस होना खतरे के संकेत हैं। प्रेग्नेंसी में बेहोशी होना एक्टोपिक गर्भावस्था का संकेत हो सकता है।

गंभीर तरीके से मतली या उल्टी होना: प्रेग्नेंसी में गंभीर मतली और उल्टी होना भी खतरे के संकेत है। गर्भवती होने पर कुछ मतली होना बहुत आम है, अगर यह गंभीर हो जाए स्थिति गंभीर हो सकती है।

धुंधला दिखाई देना: प्रेग्नेंसी के दौरान चक्कर आना आम बात है लेकिन अगर इस दौरान महिला को आंखों से धुंधला दिखाई दे महिला के लिए परेशानी बढ़ सकती है। डायबिटीज से ग्रस्‍त प्रेगनेंट महिलाओं में यह दिक्‍कत ज्‍यादा होती है।

सिर दर्द और पेट दर्द होना: प्रेग्नेंसी में महिला को सिर दर्द और पेट दर्द होना भी खतरे के संकेत हैं। आपकी तीसरी तिमाही के दौरान लगातार गंभीर सिरदर्द, पेट में दर्द और सूजन जैसे लक्षण प्रीक्लेम्पसिया का संकेत हो सकते हैं। यह एक गंभीर स्थिति है जो गर्भावस्था के दौरान विकसित होती है और संभावित रूप से घातक होती है।

फ्लू के लक्षण: विशेषज्ञों के मुताबिक गर्भवती महिलाओं के लिए फ्लू का टीका लगवाना महत्वपूर्ण है क्योंकि गर्भवती महिलाओं के बीमार होने की संभावना अधिक होती है और फ्लू के मौसम में अन्य महिलाओं की तुलना में फ्लू से गंभीर जटिलताएं होती हैं। प्रेग्नेंसी में महिला को फ्लू होजाता है तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।