महिलाओं में इंफर्टिलिटी की परेशानी बढ़ती जा रही है। कुछ महिलाएं शादी के बाद जॉब और पर्सनल लाइफ को सेट करने में मसरूफ होती है तो कुछ जल्दी बच्चा नहीं चाहती जिसकी वजह से उनकी उम्र 30 के पार पहुंच जाती है। उम्र बढ़ने पर अक्सर महिलाओं को कंसीव करने में दिक्कत होती है। जब महिलाएं प्रेग्नेंसी प्लान करना चाहती हैं उस समय तक कई कारणों की वजह से इंफर्टिलिटी बढ़ जाती है। समय के साथ औलाद नहीं होती तो घर के बड़े बुजुर्ग अपने सुझाव देना शुरू कर देते हैं। ये सभी सुझाव अक्सर महिलाओं के लिए होते हैं जो उनके ज़हन को काफी परेशान करते हैं।

गर्भावस्था और गर्भधारण के बारे में लोगों में बेहद गलत धारणाएं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करने से कंसीव करने में दिक्कत होती है। हालांकि विशेषज्ञों का सुझाव है कि महिलाओं को दूसरों के बहकावे में आने के बजाय हमेशा पेशेवर लोगों से मार्गदर्शन लेना चाहिए।

अक्सर लोगों का मानना है कि महिलाएं शारीरिक संबंध बनाने के बाद अगर पेशाब करती हैं तो पेशाब के साथ सिमन निकल जाता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि क्या सच में शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करने से प्रेग्नेंसी नहीं होती?

शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करने से प्रेग्नेंसी को खतरा?

बेंगलुरु के हेब्बल में मणिपाल अस्पताल में सलाहकार (प्रसूति एवं स्त्री रोग) डॉ विजया शेरबेट का कहना है कि सीमेन में स्पर्म होता हैं,जिन्हें नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता है। ये अदृश्य छोटी कोशिकाएं होती हैं। महिला के शरीर द्वारा बनाए गए फेरोमोन (Pheromones) स्पर्म कोशिकाओं को आकर्षित करते हैं, जो एक बार जमा होने पर आगे चलते रहते हैं। सफेद लिक्विड जो फिजिकल रिलेशन के बाद निकलता है वह स्पर्म को ट्रांसपोर्ट करता है। एक्सपर्ट के मुताबिक शारीरिक संबंध बनाने के बाद महिलाएं पेशाब करें या नहीं करें इससे कंसीव करने पर कोई असर नहीं पड़ता।

शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करने से यूटीआई का खतरा होता है कम:

नोवा आईवीएफ फर्टिलिटी, मुंबई में फर्टिलिटी कंसल्टेंट डॉ स्नेहा साठे कहती हैं कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद पेशाब करने से गर्भधारण की संभावना पर कोई असर पड़ता है। एक्सपर्ट ने बताया कि सच्चाई ये है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करने से सेहत को फायदा ही पहुंचता है।

एक्सपर्ट के मुताबिक लब्बोलुआब यह है कि फिजिकल रिलेशन के बाद पेशाब करने से आपके गर्भ धारण करने की संभावना पर असर नहीं पड़ता। संबंध बनाने के बाद पेशाब करने से आप यूटीआई जैसी परेशानी से बच सकते हैं शारीरिक संबंध बनाने के दौरान जिसके चांस बढ़ जाते हैं।