महिलाओं और पुरुषों दोनों की फिटनेस अलग-अलग होती है और दोनों की एनर्जी का स्तर भी अलग-अलग होता है। उम्र बढ़ने के साथ फिटनेस और एनर्जी के स्तर में लगातार बदलाव आता है। जिस तरह महिलाओं और पुरुषों की शारीरिक बनावट अलग है उसी तरह दोनों लिंग के लोगों की एनर्जी का स्तर भी अलग-अलग होता है।  शोधकर्ता अल्फ्रेड किन्से ने बताया महिलाओं और पुरुषों में उम्र के कई पड़ाव में सेक्सुअल बिहेवियर चरम पर होता है।

रिसर्च के मुताबिक महिलाएं 30 साल की उम्र में बहुत ज्यादा एनर्जेटिक होती है। जबकि पुरुष टीनएज में ज्यादा एनर्जेटिक होते हैं। महिलाओं की एनर्जी किस उम्र में चरम पर होती है यह कई स्थितियों जैसे कि हार्मोनल बदलाव,लाइफस्टाइल, डाइट और मानसिक हेल्थ  पर निर्भर करता है। कई शोधों में यह पाया गया है कि महिलाओं की ऊर्जा का स्तर अलग-अलग उम्र में अलग-अलग होता हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजिंग के मुताबिक महिलाओं की बॉडी में हर उम्र में हार्मोनल बदलाव आते हैं जो एनर्जी के स्तर को प्रभावित करते हैं। ये बदलाव रिलेशनशिप की वजह से भी आते हैं जिसकी वजह से उनके ऊर्जा के स्तर में कमी और बढ़ोतरी आ सकती है। आइए जानते हैं कि किस उम्र में महिलाओं की एनर्जी पीक पर होती है और वो ज्यादा स्ट्रांग होती हैं।

20 से 30 साल की उम्र में महिलाओं की एनर्जी का स्तर

20 से 30 साल की उम्र में महिलाओं का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और उनकी एनर्जी का स्तर भी पीक पर होता है। 20 साल की उम्र में महिलाओं की फर्टिलिटी पीक पर होती है जिससे उनकी बॉडी में हॉर्मोन बैलेंस रहते हैं। इस उम्र में महिलाएं बहुत ज्यादा एनर्जेटिक होती है उनका हौसला बुलंद होता है और वो ज्यादा ताकतवर महसूस करती हैं।

30-35 साल की उम्र में होने वाले बदलाव

महिलाओं की बॉडी में 30 साल की उम्र के बाद शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के बदलाव आने लगते हैं।  इस उम्र में बॉडी में कोलोजन की कमी होने लगती है। उम्र के 30 साल बाद ये कमी 10 फीसदी तक होने लगती है। इस उम्र में स्किन से लेकर एनर्जी स्तर तक प्रभावित होता है।

40-45 साल की उम्र में होने वाले बदलाव

उम्र के 40 वे साल में महिलाएं मानसिक रूप से बेहद स्ट्रांग हो जाती हैं। करियर और लाइफस्टाइल स्टेबल होने के कारण सेल्फ-कॉन्फिडेंस बढ़ जाता है। इस उम्र में महिलाओं की बॉडी में काफी बदलाव तेजी से आने लगते हैं। ये वो उम्र है जब महिलाएं हार्मोनल बदलाव जैसे पेरिमेनोपॉज की स्थिति में होती है। इस उम्र में महिलाओं की बॉडी में एनर्जी कम महसूस होती है। अगर डाइट और लाइफस्टाइल को दुरुस्त रखा जाए तो इस उम्र में भी महिलाएं खासी एनर्जेटिक हो सकती हैं।

रिसर्च क्या कहती है?

कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि महिलाएं की फिजिकल एनर्जी  20 से 30 साल की उम्र में पीक पर होती है। जबकि 40-45 की उम्र में उनकी मेंटल और इमोशनल एनर्जी अपने चरम पर होती है।

40 के बाद महिलाएं कैसे करें एनर्जी बूस्ट

अगर आप बढ़ती उम्र में भी एनर्जी बूस्ट करना चाहती है तो आप योग, एक्सरसाइज, हेल्दी डाइट और पर्याप्त नींद लें। ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनाव को कंट्रोल करना जरूरी है।   

सुबह उठते ही हल्दी और नीम की 2 गोली को खा लें, बॉडी में जमा सारे कीटाणु हो जाएंगे खत्म, गट हेल्थ रहेगी दुरुस्त। इन दोनों हर्ब की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक में क्लिक करें।