बढ़ता वज़न हमारी सेहत का दुश्मन है। वजन को कंट्रोल करने के लिए ना सिर्फ वर्कआउट करना जरूरी है बल्कि डाइट पर कंट्रोल करना भी जरूरी है। वज़न कंट्रोल (Weight Loss) करने के लिए ऐसे फूड्स का सेवन करें जिसमें कैलोरी कम और पोषक तत्व ज्यादा हो। वज़न कंट्रोल करने के लिए सलाद का सेवन बेहद असरदार है। खाने के साथ सलाद का सेवन करने से ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि हमारी भूख भी जल्दी शांत होती है। कम कैलोरी का हेल्दी फूड खाने के बाद भूख जल्दी नहीं लगती बल्कि बॉडी फिट भी रहती है।

सलाद का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है, लिवर डिटॉक्स होता है और शुगर भी कंट्रोल रहती है। इतना ही नहीं सलाद का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है और स्किन में भी निखार आता है। सलाद में वेजिटेबल सलाद और फ्रूट सलाद दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन्हें खाकर बॉडी को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, साथ ही वजन भी कंट्रोल रहता है।

ग्रीन सलाद वज़न तेजी से कंट्रोल करता है जिसमें टमाटर, प्याज, पत्तागोभी, ब्रोकली, मूली, गाजर, चुकंदर और पार्सले शामिल होता है। फ्रूट सलाद में अलग-अलग रंगों के फ्रूट्स को शामिल करने से ना सिर्फ उनका स्वाद बढ़ता है बल्कि वो सेहत को फायदा भी पहुंचाते हैं। फ्रूट सलाद में आप सेब, संतरा, केला, अनार और आम का सेवन कर सकते हैं। कम कैलोरी और फाइबर से भरपूर सलाद का सेवन करने से वज़न कंट्रोल रहता है और पेट भी जल्दी भरता है। आइए जानते हैं कि सलाद का सेवन करने से कौन-कौन से फायदे होते हैं।

पाचन दुरुस्त रहता है: सलाद में कॉर्न, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, ब्रोकली, पत्तागोभी पुदीने की पत्तियां, नींबू और टमाटर का सेवन करने से बॉडी को भरपूर प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, फाइबर मिलते हैं जो पाचन को ठीक रखते हैं और बॉडी में पोषक तत्वों की कमी को भी पूरा करते हैं।

आंखों को हेल्दी रखता है: रंगीन फलों और सब्जियों में ज़ेक्सैन्थिन, विटामिन सी, ल्यूटिन और जिंक मौजूद होता है जो आंखों की अच्छी हेल्थ के लिए उपयोगी है। सलाद में मौजूद विटामिन आंख के रेटिनल को हेल्दी रखते हैं और आंखों को होने वाले नुकसान से बचाता हैं।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता हैं: खाने के साथ सलाद का सेवन या फिर स्नैक्स के रूप में सलाद का सेवन करने से बॉडी को जरूरी पोषक तत्व मिलते है जो कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में भी असरदार है।

कब्ज से निजात दिलाता है: सलाद का सेवन करने से कब्ज की समस्या से निजात मिलती है। सलाद में मौजूद फाइबर पेट को साफ करता है। इसे खाने से बॉडी में आयरन की कमी पूरी होती है और इम्युनिटी भी स्ट्रॉन्ग रहती है।