बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान दें। आपकी खाने-पीने की आदतें आपका वजन बढ़ाती हैं। अक्सर लोग दिन का खाना जल्दबाजी में खाते हैं और अपने काम में जुट जाते हैं लेकिन रात का खाना काफी फुर्सत से और दिलचस्पी से खाते हैं। रात के खाने में ज्यादा कैलोरी का सेवन करना, देर रात तक खाना और बिस्तर पर सो जाना, खाते ही बिस्तर पर जाना जिससे पाचन धीमा पड़ने लगता है और मानसिक स्थिति की वजह से भी मोटापा तेजी से बढ़ता है।
कुछ लोगों का वजन ज्यादा नहीं होता लेकिन उनके पेट पर चर्बी ज्यादा दिखती है। आप जानते हैं कि पेट पर सिर्फ फैट आने से ही आपका पेट बाहर नहीं आता बल्कि आंतों में जमा मल भी आपके पेट का साइज बढ़ाता है। पेट का साइज कम करना है तो आप सबसे पहले आंतों की गंदगी को साफ करें।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट नित्यनंदन श्री ने बताया कि आपकी सारी बॉडी पर फैट नहीं है लेकिन आपके पेट पर फैट है तो समझ जाएं ये सिर्फ फैट नहीं है बल्कि ये बढ़ा हुआ पेट आंतों में जमा मल के कारण बड़ा है। आंतों में मल जमा होने से पेट का साइज बड़ा होने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके पेट का साइज कंट्रोल रहे तो आप सबसे पहले अपनी आंतों की सफाई करें और पेट कम करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों का सेवन करें। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि बैली फैट कम करने के लिए कौन-कौन से उपाय अपनाएं।
करौंदा का करें सेवन
अगर आपके पेट का साइज बढ़ा हुआ है तो आप करौंदा का सेवन करें। करौंदा एक ऐसा फल है जो वजन को कम करने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर ये फल पेट की गंदगी को साफ करता है, पेट को भरा हुआ महसूस कराता है और वजन को कम करता है। इस फल का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और मल सॉफ्ट होता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर करौंदा मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और पेट के फैट को घटाने में मदद करता है। इसका सेवन करने से आंतों में सालों से जमा मल और गंदगी निकल जाती है और पेट का साइज कम होने लगता है।
दिन भर के खाने में करें इन चीजों का सेवन
अगर आप पेट की गंदगी को साफ करना चाहते हैं और बैली फैट को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप दिन भर के खाने में सलाद, सूप,फाइबर वाले फूड और गर्म पानी का सेवन करें। डाइट में इन सभी चीजों का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है,पेट साफ होता है,भूख कंट्रोल रहती है और वजन भी कंट्रोल रहता है। वजन कम करने के लिए बॉडी को दिन भर एक्टिव रखें। सीटिंग वर्क करते हैं तो एक घंटे में ब्रेक जरूर लें।
सुबह शाम सफेद तिल का करें सेवन
अगर आप पेट की सफाई करना चाहते हैं और बैली फैट को कंट्रोल करना चाहते हैं तो सुबह-शाम सफेद तिल को चबाएं। दिन में दो बार आधा-आधा चम्मच सफेद तिल का सेवन करने से पेट में मल जमा नहीं होगा और पेट कम होना शुरू हो जाएगा।
गोमूत्र का अर्क पिएं
वजन को कम करना चाहते हैं पेट और आंतों में जमा मल को साफ करना चाहते हैं तो आप रोजाना दो चम्मच गौ मूत्र के अर्क का सेवन करें। ये अर्क वजन को कंट्रोल करेगा,पेट को साफ करेगा। गौ मूत्र में मौजूद औषधीय गुण शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं और पेट को साफ करते हैं। गौ मूत्र का सेवन करने से पेट की गैस, सूजन और दूसरी समस्याएं दूर होती है। ॉ
पेट कम करने के लिए और भी उपाय जानना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।