सर्दियों में ठंडे मौसम के कारण हमें प्यास बहुत कम लगती। ऐसे में हम दिनभर में एक लीटर पानी भी पूरा नहीं पी पाते। सर्दियों के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने के चलते कई स्वास्थ्य समस्या होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है और कई बार हम बीमार तक भी पड़ जाते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने सेहत के लिए अच्छा नहीं होता।

दरअसल, ठंडी हवाओं के कारण प्यास नहीं लगती। बहुत से लोग सोचते हैं कि पानी पीने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सर्दियों में भी शरीर को पानी की जरूरत होती है। अगर शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाए तो स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि सर्दी के मौसम में कितना पानी पीना चाहिए और पानी नहीं पीने से क्या समस्या हो सकती है।

सर्दियों में कितने गिलास पानी पीना चाहिए?

सर्दियों के मौसम में सुबह से लेकर रात तक पूरे दिन पानी पीने की आदत बनाएं। सर्दियों के दौरान प्यास न होने पर भी दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पुरुषों को दिन में 10 से 14 गिलास और महिलाओं को 8 से 12 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा आप पानी की जगह जूस, दूध, चाय और नारियल पानी भी पी सकते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव होता है, क्योंकि पानी की कमी से पैदा होने वाली सभी समस्याओं का खतरा खत्म हो जाता है।

सर्दियों में कम पानी पीने क्या होती हैं समस्याएं

सर्दियों के मौसम में कम पानी पीने से मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। हम एक दिन में कितना खाना खाते हैं, इसके आधार पर हमें उतना ही पानी पीना चाहिए जितना हमारे शरीर को चाहिए। इसके साथ ही खाया हुआ भोजन पच नहीं पाता, जिससे मोटापा बढ़ने की संभावना अधिक रहती है।

बदबू

कम पानी पीने से मुंह सूखने की समस्या हो सकती है। इससे मुंह में बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। मुंह से दुर्गंध भी आती है। इसके अलावा जब शरीर में पानी की कमी होने से पसीना आना और पेशाब आना कम हो जाता है। इससे शरीर से विषैले पदार्थ बाहर नहीं निकलते और ऐसी स्थिति में अधिक स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं।

सिरदर्द

सिरदर्द की समस्या पानी की कमी के कारण मस्तिष्क कोशिकाओं के अस्थायी रूप से सिकुड़ने के कारण होती है। शरीर में पर्याप्त पानी की कमी के कारण पेट में एसिड का निर्माण बढ़ जाता है। इससे पेट में गैस बनने लगती है। कब्ज सहित सीने में जलन जैसी समस्या हो सकती हैं।

थकान और रूखी त्वचा

शरीर के सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए पानी आवश्यक है। अगर शरीर में पानी की कमी हो तो थोड़ा सा काम करने पर भी आपको थकान महसूस होगी। शरीर में पानी की कमी से त्वचा में रूखापन, काले घेरे, खुजली और झुर्रियां जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

इसके अलावा हेल्दी और फिट शरीर के साथ ही 50 साल की उम्र में भी जवान दिखने के लिए गोंद कतीरा बहुत फायदेमंद हो सकता है। यहां जानिए गोंद कतीरा के फायदे और गोंद कतीरा हमें किन बीमारियों से बचा सकता है।