Walk As Per Age: हर कोई फिट और स्वस्थ रहना चाहता है। इसके लिए हम हर दिन वॉक और जमकर वर्कआउट करने की कोशिश भी करते हैं, जिससे तनाव भी कम रहे और शरीर चुस्त-दुरुस्त बना रहे। लेकिन, आज-कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी रहना आसान नहीं है। कामकाज के चलते हम नियमित रूप से अपने लाइफस्टाइल पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हेल्दी रहने के लिए रोज पैदल चलना बहुत आवश्यक होता है। हर दिन कम से कम दस हजार कदम चलने की सलाह भी दी जाती है, ताकि फिटनेस बनी रहे। चलिए हम आपको बताते हैं कि कितनी उम्र में कितना पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है।

18-30 साल उम्र के लोग 30 से 60 मिनट तक चलें

हेल्दी फिटनेस बनाए रखना चाहते हैं और आपकी उम्र 18 से 30 साल के बीच है तो आपको प्रतिदिन कम से कम 30 से 60 मिनट तक पैदल चलना चाहिए।  इस उम्र में वजन में काफी बदलाव देखने को मिलता है। ऐसे में आपके लिए 30-60 मिनट तक चलना फायदेमंद माना गया है। पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। रोजाना पैदल चलने से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। तनाव दूर होता है, इसके अलावा कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।

31-50 उम्र के लोग 30 से 45 मिनट तक चलें

रोजाना पैदल चलने से कहीं स्ट्रेस कम होता है। 31 से 50 साल की उम्र के लोगों को प्रतिदिन कम से कम 30 से 45 मिनट तक चलना चाहिए। रोज पैदल चलने से कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा भी टल जाता है।

51 से 65 साल

बढ़ती उम्र के साथ ही शरीर को फिट रखना बड़ी चुनौती होती है। 51 से 65 साल के लोगों को बीमारियां होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। समय के साथ हड्डियां कमजोर होने लगती है और इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। ऐसे में 51 से 65 साल के लोगों को डेली लगभग 30-40 मिनट तक पैदल चलना चाहिए।

66 से 75 साल

इस उम्र में पैदल चलने में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है और इस उम्र के लोग अधिक नहीं चल पाते। ऐसे में 66 से 75 साल की उम्र वाले लोगों को कम से कम 20 से 30 मिनट तक पैदल चलना चाहिए। इससे उन्हें कई बीमारियों से बचने में मदद मिलेगी।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पैदल चलना हेल्थ के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। तभी किसी बीमारी के शिकार लोगों को भी पैदल चलने की सलाह दी जाती है। वॉक करने के कई फायदे होते हैं। वॉक करने से वजन कंट्रोल रहता है, स्ट्रेस नहीं होता, हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत रहती हैं। इसके अलावा रोजाना पैदल चलने के कई बीमारियां भी दूर रहती हैं।