हेल्दी और फिट शरीर के लिए डाइट में प्रोटीन और मिनरल्स बहुत ही आवश्यक हैं। शरीर में प्रोटीन एक बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो शरीर के हर कोशिका में पाया जाता है। यह शरीर के ऊतकों, मांसपेशियों, हड्डियों, त्वचा और नाखूनों का मुख्य घटक है। हालांकि, अंडे प्रोटीन का सबसे अच्छा और बेहतरीन स्त्रोत है। अंडे लंबे समय से सुबह के नाश्ते का सबसे पसंदीदा और पौष्टिक विकल्प माना जाता है। एक बड़े अंडे में लगभग 6-7 ग्राम प्रोटीन सभी आवश्यक अमीनो एसिड, विटामिन A, D, E, B12, कोलीन, ल्यूटिन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। अंडे को उसको पोषक तत्वों के चलते ही सुपरफूड माना जाता है। यह मांसपेशियों, दिमाग और आंखों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। पंजीकृत आहार विशेषज्ञ केली मैकग्रेन ने वेजिटेरियन लोगों के लिए प्रोटीन से भरपूर फूड्स बताए हैं, जिनके सेवन से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं।

आहार विशेषज्ञ के मुताबिक, नाश्ते में बदलाव करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, बशर्ते आप प्रोटीन और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से समझौता न करें। अंडे बेहतरीन हैं, लेकिन बादाम बटर, स्मोक्ड सैल्मन, टेफ पॉरिज, स्प्राउटेड टोफू स्क्रैम्बल और अन्य विकल्प भी उतने ही असरदार और स्वादिष्ट हैं। इन प्रोटीन भरपूर नाश्तों को अपनाकर आप न सिर्फ दिनभर एनर्जी महसूस करेंगे, बल्कि सेहतमंद और फिट भी रहेंगे।

बादाम बटर

बादाम से तैयार यह क्रीमी और नटी स्प्रेड प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर का खजाना है। 100 ग्राम बादाम बटर में लगभग 20.8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। साबुत अनाज वाले टोस्ट पर फैलाकर, दलिया या स्मूदी में मिलाकर या शहद के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्का टोस्ट किया हुआ ब्रेड इसके स्वाद को और बढ़ा देता है।

स्मोक्ड सैल्मन

सैल्मन मछली का स्मोक्ड रूप न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड की भी भरपूर मात्रा होती है। 100 ग्राम स्मोक्ड सैल्मन में लगभग 18.3 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इसे क्रीम चीज के साथ बैगल्स पर परोसें या साबुत अनाज वाले टोस्ट पर नींबू और डिल के साथ सजाकर खाएं।

टेफ पॉरिज

टेफ एक प्राचीन अनाज है, जो इथियोपिया और इरीट्रिया से आता है। यह ग्लूटेन-फ्री है और इसमें भरपूर फाइबर और प्रोटीन होता है। एक सर्विंग में लगभग 13.3 ग्राम प्रोटीन मिलता है। टेफ को दूध या प्लांट-बेस्ड दूध में पकाएं, फिर इसमें दालचीनी, ताजे फल और ग्रीक योगर्ट मिलाकर पौष्टिक नाश्ता तैयार करें।

स्प्राउटेड टोफू स्क्रैम्बल

शाकाहारियों और वेगन लोगों के लिए यह डिश अंडों का बेहतरीन विकल्प है। स्प्राउटेड टोफू को मसालों और सब्जियों के साथ स्क्रैम्बल कर तैयार किया जाता है। इसमें लगभग 13.2 ग्राम प्रोटीन मिलता है। टोफू को क्रम्बल कर हल्दी, प्याज, शिमला मिर्च और पालक के साथ भूनें। स्वाद बढ़ाने के लिए सोया सॉस और न्यूट्रिशनल यीस्ट डालें।

वहीं, NCBI में प्रकाशित एक शोध के मुताबिक, लिवर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन ए और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा शरीर में जरूर होनी चाहिए।