हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी परेशानी है जिसका कंट्रोल में रहना बेहद जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर को अगर कंट्रोल नहीं किया जाए तो बॉडी के कई अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 होता है लेकिन अगर ये रिडिंग बढ़ जाए तो कई जानलेवा बीमारियों जैसे दिल, मस्तिष्क, किडनी और आंखों सहित रक्त वाहिकाओं को खतरा पहुंच सकता है। हाई ब्लड प्रेशर को दो श्रेणियों में बांटा गया है जिसमें तत्काल हाई ब्लड प्रेशर से होने वाली परेशानी और आपातकालीन संकट शामिल है। बीपी 180/120 mm Hg या अधिक है तो अंगों को कोई नुकसान नहीं पहुंच सकता। अगर ब्लड प्रेशर 180/120 mm Hg या अधिक है तो बॉडी के अंगों को नुकसान पहुंच सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी कई कारणों की वजह से हो सकती है जैसे बीपी की दवाई लेने में भूलचूक होना, बीटा ब्लॉकर्स जैसी दिल की कुछ दवाओं को लेना अचानक बंद कर देना, adrenal gland का ट्यूमर होने पर भी हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर होने पर उसके लक्षण बॉडी में दिखने लगते हैं। चिंता, धुंधली दृष्टि, छाती में दर्द, भ्रम, मतली और उल्टी, भयानक सरदर्द और सांस लेने में तकलीफ होना इस परेशानी के लक्षण हो सकते हैं।

अगर बीपी की परेशानी 180/120 तक पहुंच जाए तो स्ट्रॉक होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बीपी को कंट्रोल करना जरूरी है। बीपी कंट्रोल करने के लिए दवाईयों का सेवन करें। खाने में नमक, तेल और मसालों का इस्तेमाल सीमित करें। समय-समय पर बीपी चेक करें और बीपी की दवाईयां खाएं।

उम्र के अनुसार कितना होना चाहिए ब्लड प्रेशर देखें BP चार्ट

120/80 सामान्य ब्लड प्रेशर है। हेल्थकेयर विशेषज्ञों के मुताबिक एक वयस्क व्यक्ति में 95-145/60-90 के बीच का ब्लड प्रेशर को सामान्य माना जाता है। डॉक्टर मरीज में अन्य स्थितियों के आकलन के आधार पर 145/90 ब्लड प्रेशर को भी सामान्य मान सकते हैं। अगर 20 साल के किसी व्यस्क में कोई बीमारी के लक्षण मौजूद नहीं है तो 90/50 ब्लड प्रेशर भी सामान्य है।

उम्र के हिसाब से ब्लड प्रेशर का चार्ट


उम्र ————————————–ऊपरी रेंज—————————–निचली रेंज
नवजात से 6 महीने———————–45 से 90 ——————————-30-65
6 महीने से 2 साल तक——————-80 से 100——————————40-70
बच्चे (2-13 वर्ष)—————————80 से 120 तक——————————40-80
किशोर (14-18 वर्ष)———————-90–120 तक—————————–50-80
वयस्क (19-40 वर्ष)———————–95-135——————————60-80
वयस्क (41-60 वर्ष)———————-110-145—————————–70-90
वृद्ध वयस्क——————————–95-145——————————-70-90