दही का सेवन पूरे भारत में किया जाता है। दही पोषक तत्वों से भरपूर एक सुपरफूड है, जिसका सेवन लस्सी, छाछ और खाने में करते हैं। दही पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत बनाने में बहुत ही असरदार होती है, लेकिन अगर इसे कुछ खास चीजों के साथ खाया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं। एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ बिमल झांजर के मुताबिक, रोजाना सुबह खाली पेट दही का सेवन करने से पाचन अच्छा रहता है, पेट साफ होता है और आंतों की सफाई होने के साथ सेहत भी बेहतर होती है। चलिए आपको बताते हैं दही के साथ 3 बेहतरीन हेल्दी कॉम्बिनेशन, जो सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
दही के पोषक तत्व
दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नियमित रूप से दही का सेवन करने पर कई बीमारियों से बचाव होता है। दही में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम और फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा दही में विटामिन-A, विटामिन-B, विटामिन-B6, विटामिन-B12, विटामिन-C, विटामिन-K, विटामिन-D भी भरपूर मात्रा में होता है। दही से बॉडी हाइड्रेट रहती है।
दही के साथ हेल्दी कॉम्बिनेशन
- दही और शक्कर
- दही और शहद
- दही और आंवला
- दही और हरी मूंग
दही और आंवला
आंवला में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जिससे पाचन तंत्र अच्छा होता है और सेहत को फायदा मिलता है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और इंफेक्शन से बचाव होता है। दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो गट हेल्थ को बेहतर बनाता है। दही और आंवला खाने और बालों में लगाने से फायदा होता हैं। यह बालों और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। 1 कटोरी दही में 1 चम्मच आंवला पाउडर या ताजा आंवले का रस मिलाकर खाएं। इसे सुबह या दोपहर के समय लेना सबसे अच्छा है।
दही और शहद
शहद नेचुरल एंटीबायोटिक है और शरीर को डिटॉक्स करता है। यह मेटाबॉलिज्म तेज करता है, जिससे वजन घटाने में मदद करता है। यह थकान और कमजोरी दूर करके तुरंत एनर्जी देता है। इसके सेवन से पाचन अच्छा होता है और पेट साफ रहता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों का भी मजबूत बनाने का काम करती है। 1 कटोरी दही में 1 चम्मच शहद मिलाएं और नाश्ते में खाएं। इसके अलावा एक्सरसाइज करने से पहले या बाद में इसे लेना ज्यादा फायदेमंद होता है।
दही और शक्कर
दही और शक्कर मिलाकर खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। यह शरीर को ठंडक देता है और गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है और कमजोरी दूर करता है। दही में शक्कर मिलाने से दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया खत्म नहीं होते और पेट में होने वाली जलन में भी आराम मिलता है।
दही और हरी मूंग
दही के साथ हरी मूंग की दाल खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दही और मूंग की दाल दोनों प्रोटीन से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। दोनों को साथ में खाने से हड्डियां और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इसके अलावा इस कॉम्बिनेशन से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। दही के साथ हरी मूंग को खाने के लिए दाल को अंकुरित कर लें। इनमें दही मिलाकर खाएं। यह स्प्राउट्स काफी स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है।
सुबह उठते ही हल्दी और नीम की 2 गोली को खा लें, बॉडी में जमा सारे कीटाणु हो जाएंगे खत्म, गट हेल्थ रहेगी दुरुस्त। इन दोनों हर्ब की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक में क्लिक करें।