Kari Patta Ke Fayde: हम कई बार बाहर का खाना खाते हैं तो कई बार अन्य दूषित पदार्थों का सेवन करते हैं, जिससे हमारे पेट में कीड़े भी हो जाते हैं और पेट से जुड़ी अन्य कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी परेशान होना पड़ता है। पेट के कीड़ों को जड़ से खत्म करने के लिए घर में रखे एक पौधे का पत्ता खाना चाहिए। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पेट के कीड़ों को खत्म (Kari Patta Benefits For Stomach) करने के लिए किस पत्ते का सेवन करना चाहिए, जो सिर्फ पेट के कीड़ों को ही नहीं, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए भी फायदेमंद होता है। चलिए आपको बताते हैं कि वह कौन सा पत्ता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि करी का पत्ता पेट के कीड़ों (Pet Ke Kide) को खत्म करने के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लगभग सभी के घरों में करी पत्ते का पौधा तो जरूर होता है। करी पत्ते का इस्तेमाल हम खाने में स्वाद के लिए करते हैं। लेकिन, करी पत्ता खाने में स्वाद के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है।

पेट के कीड़ों को क्या कहते हैं?

पेट के कीड़े, जिन्हें गैस्ट्रोएंटेराइटिस भी कहा जाता है। यह एक आम समस्या है। यह कीड़े दूषित पदार्थों के सेवन या संपर्क में आने से होते हैं। पेट में कीड़े होने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, कुपोषण की समस्या होती है और पेट में हमेशा परेशानी बनी रहती है। पेट के कीड़ों के लिए करी पत्ता बहुत ही लाभदायक होता है। करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर एक मेडिसिनल प्लांट है, जिसका सेवन खाने से लेकर दवाई तक के रूप में होता है। गैस, एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कतें परेशान करती हैं तो करी पत्ता का सेवन करें। सुबह खाली पेट अगर इन पत्तियों को चबा लिया जाए तो आसानी से कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

करी पत्ता खत्म करेगा पेट के कीड़े

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, करी या कड़ी पत्ता कीड़ा नाशक है, यह पेट के कीड़ों को खत्म करता है। अगर आपको या आपके बच्चों के पेट में कृमि (कीड़े) हैं, तो 2-3 करी पत्ते का पाउडर बनाकर सुबह खाली पेट नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। इससे पेट के कीड़े निकल जाएंगे और पेट से संबंधी अन्य परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।

करी पत्ते में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन और ऐसे कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बॉडी में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं।

करी पत्ता डायबिटीज को करता है कंट्रोल

आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, करी पत्ता शुगर यानी डायबिटीज को भी कंट्रोल करने में बहुत ही लाभदायक होता है। शुगर मरीजों के लिए करी पत्ते फायदेमंद होता है। करी पत्ता को सुखाकर उसे कूटकर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को सुबह और शाम में 3-4 ग्राम खाएं, नियमित रूप से इसके सेवन से ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल रहेगा।

एक चम्मच शहद का सेवन किया जाए तो कमजोरी और थकान दूर हो जाएगी। सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने बताए फायदे… नीचे लिंक पर क्लिक कर पढ़ें एक चम्मच शहद आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है।