मटर एक ऐसी सब्जी है जिसे खाना सब पसंद करते हैं। मटर चावल और मटर आलू पनीर लोगों को सबसे ज्यादा खाना पसंद है। मटर पौष्टिक तत्वों का ख़ज़ाना है जिसमें विटामिन A, E, C और D भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। मटर का सेवन करने से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। मटर में आयरन, जिंक, मैगनीज, कॉपर के अलावा फाइबर भी भरपूर मौजूद रहता है जो शरीर को कई बीमारियों से बचाता है।

एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मटर में विटामिन ए पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में असरदार है। आयरन से भरपूर मटर बॉडी में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मददगार है। मटर का सेवन करने से वजन भी कंट्रोल रहता है। आइए जानते हैं कि मटर का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल रहती है: डायबिटीज के मरीज डाइट में मटर का सेवन करेंगे तो ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहेगा। मटर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जिससे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। मटर में प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता जो ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। मटर में पाए जाने वाले विटामिन B, A, K और C डायबिटीज के खतरे से बचाते हैं। डायबिटीज के मरीज इसका जरूर सेवन करें।

हड्डियों को मजबूत बनाती है: मटर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत रहती है। मटर में विटामिन K पाया जाता है जो हड्डियों का खोखलापन कम करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

वजन कंट्रोल करती है: फाइबर से भरपूर मटर वजन को भी कंट्रोल करती है। मटर में मौजूद डाइट्री फाइबर पाचन को दुरुस्त रखता है और वजन को कंट्रोल रखता है। मटर खाने के बाद भूख जल्दी नहीं लगती और बॉडी को एनर्जी मिलती है। फाइबर को पचाने में ज्यादा एनर्जी का इस्तेमाल होता है इसलिए ज्यादा कैलोरी भी बर्न होती है और वजन कंट्रोल रहता है।

इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है: मटर का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग रहती है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मटर बॉडी को हेल्दी रखती है। मटर का सेवन करने से बढ़ती उम्र में होने वाली परेशानियां का खतरा कम होता है।

दिल की बीमारी के खतरे से बचाती है: मटर में पाए जाने वाला मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम दिल को हेल्दी रखता है। मटर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। मटर में पाया जाने वाला एंटी-ऑक्सीडेंट दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।