Priyanka Gandhi, Smriti Irani, Hema Malini Summer tips: राजनीति में आज महिलाएं भी पुरूषों के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही हैं। सड़कों पर जितनी मेहनत पुरुष राजनीतिज्ञ करते हैें उतनी ही ये महिला नेताएं भी करती हैं। फिर चाहे वह प्रियंका गांधी हों या फिर स्मृति ईरानी। इन दोनों के साथ ही हेमा मालिनी और खुशबू सुंदर भी सक्रीय राजनीति का हिस्सा हैं। तेज धूप में चुनाव प्रचार महिलाओं के लिए आसान नहीं है लेकिन ये नेत्रियां कभी पीछे नहीं हटतीं। हां ये अलग बात है कि कड़ी धूप में चुनाव प्रचार से लेकर जनसभा को संबोधित करने तक के लिए ये खास तैयारियां करती हैं। तो आईए हम बताते हैं कि तेज गर्मी में भी कैसे ये नेत्रियां अपनी सेहत का ध्यान रखती हैं:
स्मृति ईरानी:
स्मृति ईरानी बिना चीनी मिलाएं नींबू पानी पीती हैं। वह अपने साथ बिस्कुट और फल जरूर रखती हैं। साथ ही नींबू पानी भी रखती हैं ताकि तेज भूख लगने पर खा सकें। जब भी वह मीटिंग में जाती हैं तो अपने बालों को कॉम्ब कर लेती हैं।
खुशबू सुंदर:
खुशबू सुंदर तमिलनाडु से चुनाव प्रचार कर रहीं हैं। चुनाव प्रचार के दौरान वह अधिक पानी नहीं पीती हैं क्योंकि हर जगह साफ बाथरूम नहीं होते हैं। वह अपने साथ ताजे खीरे रखती है ताकि बीच-बीच खा सकें। इस प्रकार वह अपने आप को हाईड्रेटेड रखती हैं।
प्रियंका गांधी:
चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी सनग्लास लगाने को पूरी तरह अवॉयड करती हैं। जब भी वह अमेठी या राय बरेली के दूरदराज के गांव में चुनाव प्रचार के लिए जाती हैं तो वह गेस्टहाउस से कुछ वेजिटेबल रोल, कुछ फल या सब्जी-रोटी पैक जरूर कर लेती हैं। प्रियंका अपने तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन या फिर योगा करती हैं।
हेमा मालिनी:
हेमा मालिनी कहीं भी जानें से पहले एक घंटे प्राणायाम जरूर करती हैं ताकि वह पूरे दिन फ्रेश महसूस कर सकें। वह सप्ताह में दो बार फास्ट रखती हैं। साथ ही डाइट में वह फलों और लाइट पनीर आइट्म्स शामिल करती हैं। इसके अलावा वह अपनी गाड़ी में आईस-बॉक्स रखती हैं जिसमें पानी के बोतल और छाछ मौजूद होते हैं।
(और Health News पढ़ें)