रोजाना वॉक करना सेहत के लिए बेहद जरूरी है। वॉक करके न सिर्फ आप बॉडी फैट को कंट्रोल कर सकते हैं बल्कि आप बीमारियों से भी बचाव कर सकते हैं। रोजाना कुछ देर वॉक करके आप क्रॉनिक बीमारियों जैसे डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रख सकते हैं। रोजाना वॉक करना सबसे आसान और बेस्ट एक्सरसाइज है। वॉक किसी भी उम्र के लोगों के लिए सबसे आसान एक्सरसाइज में से एक है। पैदल चलने से सेहत को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। वॉक आप घर में, घर के बाहर और अपने आस-पास कहीं भी कर सकते हैं। कुछ मिनटों तक चलने से आपके शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर खासा असर पड़ता है।

आप जानते हैं कि कुछ कदम चलकर आप अपने ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर दोनों को नॉर्मल रख सकते हैं। कुछ देर की वॉक आपको चुस्त और दुरुस्त रख सकती है, तनाव को कंट्रोल कर सकती है। आइए जानते हैं कि क्रॉनिक बीमारियों जैसे डायबिटीज और बीपी को नॉर्मल रखने के लिए कितनी देर की वॉक करना है जरूरी।

दिन में 3 मिनट की वॉक बीपी कर सकती है कंट्रोल

आप जानते हैं कि अगर आप मसरूफियत की जिंदगी में कुछ देर वॉक करते हैं तो आपका बीपी नॉर्मल हो सकता है। आप रोजाना केवल 3 मिनट तेज चाल से चलते हैं तो आपके ब्लड प्रेशर में तुरंत सुधार हो सकता है, खासकर लंबे समय तक बैठने के बाद। साधारण चलने की गतिविधि ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर सकती है। वॉक करने से आर्टिरीज की स्टिफनेस दूर होती है। रोजाना वॉक करने की आदत बीपी के खतरे से बचाव करती है।

खाने के बाद 15 मिनट की वॉक ब्लड शुगर करती है कंट्रोल

भोजन के बाद 15 मिनट की वॉक ब्लड शुगर को नॉर्मल कर सकती है। खाने के बाद टहलने से मांसपेशियां ग्लूकोज को अवशोषित करती हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर कम रहता है। डायबिटीज या फिर प्रीडायबिटीज से जूझ रहे लोगों को वॉक करने से बेहद फायदा हो सकता है। डायबिटीज मरीज खाने के बाद वॉक करते हैं तो पाचन दुरुस्त रहता है और ब्लड शुगर नॉर्मल रहता है। डायबिटीज कंट्रोल करने का ये बेहद शक्तिशाली तरीका है। रोजाना वॉक करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और बॉडी हेल्दी रहती है।

खाने के बाद 30 मिनट की वॉक वजन करती है कंट्रोल

खाने के बाद रोजाना आधा घंटे की वॉक करने से वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। थोड़ी देर टहलने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है,कैलोरी बर्न होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है। वजन को कम करने के लिए आप किस गति से चलते हैं ये बहुत मायने रखता है। तेज गति से खाने के बाद वॉक करने से हेल्थ दुरुस्त रहती है, वजन कंट्रोल रहता है, ब्लोटिंग की परेशानी दूर होती है।

5-10 मिनट की वॉक क्रिएटिव सोच में सुधार करती है

क्या आप अपनी क्रिएटिविटी को बढ़ाना चाहते हैं तो आप रोजाना वॉक करें। स्टैनफोर्ड के एक अध्ययन के अनुसार रोजाना कुछ देर की वॉक करने से मस्तिष्क की गतिविधि उत्तेजित होती है। मानसिक स्थिति को सुधार करने में रोजाना की वॉक बेहद असरदार साबित होती है। परेशानियों से दूर होने के लिए और मानसिक स्थिति में सुधार करने के लिए रोजाना की थोड़ी देर की वॉक आपकी मदद करेगी।

कोलेस्ट्रॉल हाई है तो तुरंत खाना बंद कर दें ये 4 फूड, वरना सर्दी में आ सकता है हार्ट अटैक, इन फूड की लिस्ट देखने के लिए आप लिंक में क्लिक करें।