खराब और ज्यादा ऑयली भोजन का सेवन करने पर सबसे ज्यादा प्रभाव हमारे लिवर पर पड़ता है। लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर से गंदगी और टॉक्सिंस को बाहर निकालने का काम करता है। लिवर में समस्या होने का सबसे बड़ा कारण ट्रांस फैट का सेवन और खराब लाइफस्टाइल है। आजकल फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है, लिवर का सही तरह से काम नहीं कर पाता। लिवर बॉडी को डिटॉक्स करता है। लिवर हमारे शरीर में डाइजेशन से लेकर खून को फिल्टर करने तक में काफी मदद करता है। इसके अलावा हार्मोन को बैलेंस रखता है।

लिवर एक्सपर्ट डॉ. सरीन के मुताबिक, फैटी लिवर की समस्या को नजरअंदाज करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है, जैसे लिवर फाइब्रोसिस, सिरोसिस आदि हो सकता है। इसके साथ ही ये लिवर कैंसर का कारण भी बन सकता है। लीवर शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब लीवर में चर्बी अधिक हो जाती है, तो यह प्रभावी ढंग से काम करने में संघर्ष करता है, जिससे सूजन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। जिससे लिवर फंक्शन खराब हो जाता है। ऐसे में फैटी लिवर की समस्या से बचने के लिए कुछ लक्षणों का ध्यान रखना जरूरी है।

फैटी लिवर का दर्द

फैटी लिवर होने पर पेट के ऊपरी हिस्से में राइट साइड दर्द होता है। ये आमतौर पर पेट के दर्द के अलावा थोड़ा अलग हो सकता है। इसमें पसलियों के नीचे तीखा दर्द होने लगता है, जो रूक-रूक कर परेशान कर सकता है। इससे लिवर फंक्शन खराब हो जाता है और शरीर में न्यूट्रिएंट्स का अवशोषण सही से नहीं हो पाता है। ऐसी स्थिति में वजन कम या फिर खुजली होने लगती है। पेट में इस तरह का दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

नमक का सेवन कम करें

नमक का ज्यादा सेवन करने से बॉडी में वाटर रिटेंशन का खतरा बढ़ने लगता है, जो लिवर को भी प्रभावित करता है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, एक इंसान को 24 घंटे में 1500 मिलीग्राम से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। नमक का ज्यादा सेवन आपके लिवर की सेहत को बिगाड़ रहा है।

फैटी लिवर कैसे होगा ठीक

फैटी लिवर को कंट्रोल करने के लिए मोटापे पर ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज करना, हेल्दी खाना और डेली रूटीन में बदलाव करना बहुत आवश्यक है। इसके अलावा शराब का सेवन बहुत ही हानिकारक होता है। शराब लिवर को बहुत प्रभावित करती है। अल्कोहल का सेवन करने से बचें। इसके साथ ही फैटी लिवर की समस्या से बचना के लिए डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना भी जरूरी है।

हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. एरिक बर्ग डीसी ने चार चीजों से बनी ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है, जिसके उपयोग से लिवर की चर्बी और सिरोसिस के जोखिम को कम किया जा सकता है।