custard apple fear and facts: शरीफा (custard apple) बहुत ही लोकप्रिय फल है जिसे भारत में खूब पसंद किया जाता है। इसका स्वाद अन्य फलों से अलग है और इसे खाने का तरीका भी अलग है। भारत में कई जगहों पर इसे सीताफल भो कहा जाता है। शरीफा में कई गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। शरीफे में मौजूद आयरन और कॉपर शरीर में खून की कमी को दूर करने में मददगार साबित होता हैं।

शरीफा का सेवन ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है। भारतीय आयुर्वेद में शरीफा का इस्तेमाल कई बीमारियों के उपचार में किया जाता है। शरीफा में विटामिन बी 6, कैल्शियम, मैगनीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अन्नास और केले में जो-जो तत्व मौजूद होते हैं, वे सब तत्व शरीफा में भी पाए जाते हैं। हालांकि जानकारी के अभाव में कुछ लोग कई चीजों में शरीफा का इस्तेमाल न करने की सलाह देते हैं।

कुछ लोगों का मानना होता है कि शरीफा खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। इन भ्रांतियों को दूर करने के लिए सेलिब्रिटी न्यूट्रिशियनिस्ट राजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने शरीफा के बारे में वास्तविक तथ्य की जानकारी दी है।

क्या शरीफा शुगर को बढ़ा सकता है?

अक्सर लोगों के मन में रहता है कि शरीफा मीठा होता है तो इसमें शुगर भी ज्यादा होगी, इसलिए डायबिटीज में शरीफा नहीं खाना चाहिए। रुजुता दिवेकर कहती हैं, डायिबटीज में शरीफा फायदेमंद है। इसका ग्लिसिमिक इंडेक्स (glycemic index) बहुत कम है। खून में ब्लड शुगर की मात्रा को कोई चीज कितनी बढ़ाती है, इसके लिए ग्लिसिमिक इंडेक्स का सहारा लिया जाता है।

चूंकि ग्लिसिमिक इंडेक्स में शरीफा का स्तर बहुत कम है, इसलिए डायबिटीज मरीजों को शरीफा खाने की सलाह दी जाती है। उन्होंने बताया कि शरीफा विटामिन बी का बेहतरीन स्रोत है। विशेष तौर पर इसमें बी 6 पाया जाता है। यहां तक कि बदहजमी में भी शरीफा का सेवन फायदेमंद होता है। इसलिए इसमें ज्यादा फैट होने की बात गलत है।

हार्ट के मरीजों के लिए कितना सही है शरीफा

रुजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर बताया कि शरीफा में उच्च स्तर के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मैंगनीज एवं विटामिन सी जैसे मिनिरल्स पाए जाते हैं, जो हार्ट और सर्कुलेटरी सिस्टम पर एंटी-एजिंग की तरह काम करता है।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का मानना है कि जिस महिला को PCOD (Polycystic Ovarian Disease) बीमारी है, उसे शरीफा नहीं खाना चाहिए जबकि तथ्य यह है कि शरीफा में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है जो थकान से लड़ता है और चिड़चिड़ापन को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा यह इंफर्टिलिटी को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।