disadvantages of coconut: नारियल एक ऐसा फूड है जिसका सेवन कई तरह से किया जाता है। नारियल को कच्चा खाया जाता है, उसका पानी पिया जाता है और उसका तेल निकाल कर भी उसका सेवन किया जाता है। इसका सेवन कई मीठे या स्वादिष्ट व्यंजनों में कर सकते हैं। नारियल के पानी से लेकर नारियल के सेवन तक सेहत को अनगिनत फायदे हैं। पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन सी, कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर नारियल बॉडी को हेल्दी रखता है। कच्चे नारियल में कॉपर, सेलेनियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे खनिज मौजूद होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं।
ठंडी तासीर का नारियल ही उपयोगी नहीं है बल्कि उसका पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद है। नारियल पानी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, प्रोटीन, सोडियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम भरपूर मौजूद होता है। एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर नारियल स्किन को हेल्दी रखता है। विटामिन B2,विटामिन B3 और विटामिन सी से भरपूर नारियल पानी इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है और बॉडी को हेल्दी रखता है।
नारियल का सेवन उसका तेल निकालकर भी किया जाता है जो स्किन से लेकर बालों तक की समस्याओं से बचाव करने में असरदार है। हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक औषधीय गुणों से भरपूर नारियल तेल का सेवन कुछ बीमारियों में सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। कुछ बीमारियों में नारियल का सेवन बॉडी पर साइड इफेक्ट करता है। आइए जानते हैं किन बीमारियों में नारियल तेल सेहत पर ज़हर जैसा काम करता है।
दिल की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है: (coconut harmful for heart health)
नारियल (coconut)का ज्यादा सेवन सेहत पर एक तरह से ज़हर का काम करता है। इसमें सैचुरेटिड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो ब्लड फ्लों को कम करता है। इसका सेवन करने से दिल के रोगों का खतरा अधिक होता है। अमेरिकन हार्ट असोसिशन ने भी नारियल और उसके तेल को दिल के लिए खतरनाक माना है। इसका सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जो दिल के रोगों को बढ़ाता है।
वजन ज्यादा है तो नारियल नहीं खाएं: (coconut can increase weight)
जिन लोगों का वजन ज्यादा है वो नारियल का सेवन भूलकर भी नहीं करें। नारियल का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ सकता है। नारियल में कम कैलोरी, शुगर और ऑयल ज्यादा होता है। इसका अधिक सेवन तेजी से वजन को बढ़ा सकता है।
पाचन की समस्या है तो दूर रहें नारियल से: (harmful for digestion)
जिन लोगों का पाचन ठीक नहीं रहता वो नारियल, नारियल पानी और उसके तेल से परहेज करें। इसका सेवन करने से पेट संबंधित परेशानियां बढ़ सकती है। ये ब्लोटिंग, डायरिया और पेट फूलने की परेशानियों को बढ़ा सकता है।