मूली एक ऐसी सब्जी है जो गुणों का भंडार है। वैसे तो ये सर्दी की फसल है लेकिन पूरे साल मिलती है। अक्सर लोग मूली का सेवन सलाद, सब्जी, भुजिया, सूप,अचार और पराठा बनाकर करते हैं। मूली में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन सी मौजूद होता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है। फाइबर से भरपूर मूली का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है और कब्ज का इलाज होता है। मूली में मौजूद पोटैशियम बॉडी में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से बीपी भी नॉर्मल रहता है। मूली में फोलिक एसिड पाया जाता है जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी है। ये नई कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है।

मूली में कैल्शियम भी मौजूद होता है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मूली फ्री रेडिकल्स से बचाव करती है और कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज करती है। मूली में मौजूद विटामिन B6 ब्रेन की हेल्थ और एनर्जी को बूस्ट करने में मददगार साबित होता है। मूली में भरपूर पानी होता है जो बॉडी को हाइड्रेट करता है और वजन घटाने में मदद करता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया मूली का सेवन पाचन को दुरुस्त करता है लेकिन कुछ लोगों को इसे खाने से गैस बनती है। मूली का सही समय पर सही तरह से सेवन किया जाए तो ये पाचन के लिए अमृत होती है वरना इसका सेहत पर नकारात्मक प्रभाव भी होता है। मूली सेहत पर दवा का काम करती है जिसे खाने से 5 बीमारियों का उपचार होता है

मूली कौन-कौन सी बीमारियों का करती है उपचार?

  • मूली का सेवन करने से कब्ज की बीमारी का इलाज होता है। सही समय पर सही तरीके से इसका सेवन किया जाए तो ये गैस की समस्या का भी उपचार करती है।
  • बवासीर का इलाज करने में ये सब्जी जादुई असर करती है। इसे खाने से पेट ठीक होता है और पाइल्स के लक्षण कंट्रोल रहते हैं।डायबिटीज़ मरीजों के लिए ये सब्जी बहुत असरदार साबित होती है। इसे खाने से ब्लड में शुगर का स्तर नॉर्मल रहता है।
  • मोटापा के मरीजों के लिए ये बेहतरीन फूड है जो आसानी से मोटापा का इलाज करता है। इस सब्जी में कैलोरी न के बराबर होती है जो वजन को कंट्रोल करती है।
  • हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मूली का सेवन बहुत उपयोगी है। जिन लोगों का बीपी हाई होता है वो रोजाना दोपहर के खाने में और सुबह के नाश्ते में मूली का सेवन करें।  

मूली खाने से पेट में गैस बनती है तो उसका सेवन कैसे करें

मूली पाचन को दुरुस्त करती है लेकिन कुछ लोगों को मूली खाने के बाद गैस बनती है जिसके लिए मूली में मौजूद फाइबर और सल्फर जिम्मेदार है। मूली में मौजूद ये दोनों कंपाउंड ही पेट में गैस और ब्लोटिंग का कारण बनते हैं। जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है उन्हें ये परेशानी ज्यादा होती है। जिन लोगों को मूली खाने से गैस बनती है वो मूली का सेवन खाली पेट नहीं करें। अगर आप खाने के साथ मूली खा रहे हैं तो आप जब आखिरी रोटी खाने लगें तो उससे पहले मूली का सेवन करें। जिन लोगों को मूली से गैस बनती है वो रात में मूली खाने से परहेज करें। मूली पर काला नमक मिलाकर खाएं। आप मूली पर एक चुटकी हींग का पाउडर भी मिक्स करके खा सकते हैं पेट में गैस नहीं बनेगी।

मूली खाने के सेहत को फायदे

रोजाना मूली खाने से बॉडी डिटॉक्स होती है। ये लिवर और किडनी को डिटॉक्स करती है और लिवर और किडनी की हेल्थ में सुधार करती है। फाइबर से भरपूर मूली का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। कम कैलोरी की मूली का सेवन करने से वजन घटाना भी आसान होता है। विटामिन सी से भरपूर मूली का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बॉडी हेल्दी रहती है। मूली में ग्लूकोसिनोलेट्स होता हैं जो कैंसर से बचाव करने में मदद करता हैं। मूली का सेवन करने से स्किन में चमक आती है और रक्त संचार दुरुस्त रहता है।

आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।