गर्मी में पाचन से जुड़ी परेशानियां बढ़ने लगती है। इन दिनों पाचन स्लो हो जाता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानियां बढ़ जाती है। इस मौसम में ब्लोटिंग,अनियमित मल डिस्चार्ज की परेशानी ज्यादा होती है। गर्म मौसम, बढ़ता तापमान, खराब डाइट इन परेशानियों का कारण बनती है। इस मौसम में अगर डाइट का ध्यान रखा जाए तो इन परेशानियों से बचा जा सकता है। गर्मी में फाइबर रिच फूड सबसे बेहतरीन फूड है जो न सिर्फ गट हेल्थ में सुधार करते हैं, बल्कि ब्लड शुगर को भी नॉर्मल करते हैं। फाइबर रिच फूड्स का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और बॉडी को पर्याप्त पोषण भी मिलता है। 

फाइबर रिच डाइट का सेवन करने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और भूख कंट्रोल रहती है। ये फूड वजन घटाने के लिए माकूल फूड हैं।  गर्मी में बॉडी में फाइबर की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में गर्मी की दो खास सब्जियों का सेवन करें। कटहल और तुरई दो ऐसी सब्जियां है जो पानी से भरपूर होती हैं। इन सब्जियों का सेवन करने से गट हेल्थ में सुधार होता है।

अपोलो अस्पताल में पोषण विशेषज्ञ नारंग ने बताया फाइबर रिच फूड गर्मी से होने वाली कई पाचन समस्याओं के खिलाफ़ एक बफर के रूप में काम करता है। यह कोलन में पानी को अवशोषित करता है और उसे बनाए रखता हैं, जिससे मल त्याग आसान हो जाता है। फाइबर रिच सब्जियां आंत में गुड बैक्टीरिया को पोषण देती है, पेट भरा हुआ महसूस कराती हैं। आइए जानते हैं कि ये दोनों सब्जियां कोलन के लिए कैसे रामबाण साबित होती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि ये दोनों सब्जियां कैसे कोलन को क्लीन करती हैं और गट हेल्थ में सुधार करती है।

कटहल (Jackfruit) का करें सेवन

100 ग्राम कटहल में लगभग 1.5 से 2 ग्राम डाइटरी फाइबर होता है जो कब्ज को कम करने बेहद असरदार है। इसका सेवन करने से खाने की क्रेविंग कंट्रोल होती है। ये सब्जी आंत की गतिशीलता को स्पोर्ट करने में मदद करती है। विटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कटहल तेज गर्मी से भी बचाव करता है। गर्मी में सेल्स डेमेज होने का खतरा ज्यादा होता है, अगर इस मौसम में कटहल का सेवन किया जाए तो स्किन हेल्दी रहती है। कच्चे कटहल का उपयोग स्टिर-फ्राई, करी या कटलेट बनाकर कर सकते हैं।  पके हुए कटहल का सेवन आप स्मूदी और मिठाइयों के रूप में भी कर सकते हैं। आप इस सब्जी का सेवन हल्की भाप में पका कर करें। भाप में खाना पकाने से इसमें फाइबर की मात्रा लंबे समय तक सुरक्षित रहती है।

तुरई (Ridge Gourd) खाएं

गर्मी में तोरई का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। ये सब्जी सेहत के लिए बेहद माकूल है। इस सब्जी में कैलोरी कम और घुलनशील फाइबर बहुत ज्यादा होता है।  हाई फाइबर तोरई गर्मियों में सबसे ठंडी सब्जियों में से एक है। एक कटोरी तुरई में लगभग तीन ग्राम फाइबर मौजूद होता है जो बॉडी की रोज की डिमांड को पूरा करता है। इस सब्जी का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है।

पानी से भरपूर ये सब्जी गट हेल्थ में सुधार करती है। इसका सेवन करने से पुरानी से पुरानी कब्ज का इलाज होता है। ये मल को सॉफ्ट करती है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन फूड है जो हल्का, आसानी से पचने वाला भोजन खाना चाहते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहता है। तुरई को कम से कम तेल और मसालों के साथ हल्का सा भून लें या इसे मूंग दाल के साथ पकाकर खाएं ये गर्मियों का पौष्टिक भोजन बन जाएगी।

Vitamin Deficiencies and Cracked Heels: बॉडी में इन 3 विटामिन की कमी से फटने लगती हैं एड़िया, स्किन सूखकर बन जाती है पापड़, डॉक्टर ने बताया रिकवरी का तरीका। आप भी फटी एड़ियों का इलाज करना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें और तरीका पढ़ लें।