दही हमारी डाइट का अहम हिस्सा है जिसका सेवन अक्सर हम हर खाने के साथ करते हैं। दही को पोषक तत्वों का पावर हाउस कहा जाता है जो हमारी बॉडी को हाइड्रेट करता हैं और कई परेशानियों का एक साथ इलाज करता हैं। प्रोबायोटिक्स का स्रोत दही में जीवित बैक्टीरिया (Probiotics) होते हैं जो पेट और आंत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ये अच्छे बैक्टीरिया हमारे पाचन तंत्र को संतुलित रखते हैं, कब्ज और अपच जैसी परेशानियों को कम करते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी में सुधार होता है। ये एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं को कंट्रोल करते हैं।
दही कैल्शियम और विटामिन D का स्रोत है जो हड्डियों को मजबूत करती है। दही ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की कमजोरियों से बचाने में असरदार हैं। दही का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है, स्किन और बालों को फायदा होता है। ब्लड शुगर नॉर्मल करने में दही बेहद मददगार साबित होती है। ये दिल के लिए भी उपयोगी है।
एक कटोरी दही मसालेदार खाने के बाद पेट को ठंडक देती है। Canadian डाइजेस्टिव हेल्थ फाउंडेशन के मुताबिक दही पहले से ही गुड बैक्टीरिया से भरपूर है अगर इन्हें कुछ सुपरफूड्स के साथ मिक्स करके खाया जाए तो ये पाचन के लिए अमृत बन जाती है। इसका सेवन करने से ब्लोटिंग कंट्रोल रहती है और गट हेल्थ में सुधार होता है। आइए जानते हैं कि दही के साथ कौन-कौन से सुपरफूड्स को खाने से गट हेल्थ में सुधार होता है।
दही के साथ खाएं अलसी के बीज
दही के साथ भुनी हुई अलसी (Flax) न सिर्फ दही के साथ नई सुगंध और स्वाद जोड़ती है बल्कि सेहत को भी फायदा पहुंचाती है। यह बीज घुलनशील फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते है और अच्छे माइक्रोब्स को धीरे-धीरे ऊर्जा देते है। एक कटोरी दही के साथ अलसी के बीज का पाउडर बनाकर मिक्स करें और उसका सेवन करें आपका पाचन दुरुस्त रहेगा।
दही के साथ केला खाएं
केला दही के खट्टेपन को कम करता है और इसमें मौजूद रेसिस्टेंट स्टार्च और इंसुलिन जैसे हल्के प्रीबायोटिक प्रोबायोटिक के लिए ईंधन का काम करता हैं। इन दोनों चीजों का सेवन सुबह खाली पेट करना बेहद उपयुक्त है। पेट भरने वाला और हल्का दही खाने में मीठा लगता है, इनका कॉम्बिनेशन गट हेल्थ में सुधार करता है।
दही के साथ खाएं चीया सीड्स
चिया सीड्स को कुछ देर भिगों दें और फिर उसे दही के साथ मिक्स करके खाएं। इन दोनों चीजों का कॉम्बिनेशन आपके पाचन पर अमृत का काम करेगा। फाइबर से भरपूक जैल जैसे बीज पाचन को धीमा करते हैं, ब्लड शुगर को बैलेंस करते हैं और माइक्रोब्स के लिए माकूल भोजन बनते हैं।
दही के साथ अनार खाएं
दही के साथ अनार के दाने मिक्स करके खाएं। अनार के दानों में पॉलीफेनॉल और एंटीऑक्सीडेंट्स होता हैं, जो माइक्रोबियल विविधता को बढ़ाने में मदद करते हैं। अनार और दही का कॉम्बिनेशन गट-फ्रेंडली हैं, जिसका सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।
पैरों की ताकत में कमी लिवर कमजोर होने के खतरनाक संकेत, 5 इशारों का मतलब है Liver पर बढ़ गया है बोझ, इन 5 फूड से करें जिगर का इलाज। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।