सर्दियों में वजन कम करना और शरीर को शेप में रखना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। काम का दबाव, ठंडी हवाएं और बढ़ता प्रदूषण, ये सभी कारण शरीर के सुस्त पड़ने और वजन तेजी से बढ़ने में योगदान देते हैं। ठंड के मौसम में न केवल शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं, बल्कि हमारी डाइट में भी बड़ा बदलाव आ जाता है। इस दौरान लोग अक्सर गर्म, तला-भुना, ज्यादा तेल वाला भोजन, मीठे पकवान और हाई-कैलोरी फूड अधिक मात्रा में खाते हैं, जो शरीर में अतिरिक्त चर्बी जमने का बड़ा कारण बनते हैं। इसके साथ ही कम पानी पीना, धूप की कमी और मेटाबॉलिज़्म का धीमा होना भी वजन बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।
बढ़ते वजन का सबसे ज्यादा असर पेट से लेकर कमर और कूल्हों पर दिखता है। इन जगहों पर फैट जमा होने लगता है और बॉडी फैटी दिखने लगती है। हेल्थलाइन के मुताबिक बढ़ते वजन को अगर आप कंट्रोल करना चाहते हैं तो सबसे पहले मेटाबॉलिज़्म को बूस्ट करें। मेटाबॉलिज्म में सुधार होने पर बॉडी का फैट तेजी से बर्न होता है, पाचन में सुधार होता है, ब्लोटिंग कंट्रोल होती है और कैलोरी बर्न रेट बढ़ता है।
सर्द मौसम में अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं तो आप अजवाइन के पानी का सेवन करें। अजवाइन का पानी वजन कम करने का एक पुराना, देसी और आसान उपाय है जो बिना ज्यादा मेहनत के असर दिखा सकता है। रोज सुबह इस पानी का सेवन करने से शरीर में पानी और टॉक्सिन का रिटेंशन कम होता है और वजन घटाना आसान होता है। आइए जानते हैं कि वजन कंट्रोल करने में ये पानी कैसे असरदार साबित होता है।
क्यों फायदेमंद है अजवाइन?
अजवाइन सदियों से आयुर्वेद और सिद्ध चिकित्सा पद्धति में उपयोग की जाती रही है। छोटे और हल्के कड़वे इन दानों में थाइमोल नामक तत्व पाया जाता है जो पाचन सुधारने, मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने और एंटीबैक्टीरियल-एंटीफंगल गुणों के लिए जाना जाता है। थाइमोल पेट से जुड़ी समस्याएं ठीक करने में मदद करता है और शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है।
वजन घटाने में कैसे मदद करती है अजवाइन?
नियमित रूप से अजवाइन या अजवाइन पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। ये मसाला भोजन का अवशोषण बेहतर करता है, पेट में जमा टॉक्सिन बाहर निकलता हैं। इसका सेवन करने से पेट की गैस, एसिडिटी, पेट दर्द और ऐंठन में राहत मिलती है। अजवाइन का पानी अगर रोज सुबह पिएं तो आंतों की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं। ये पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर तेजी से कैलोरी बर्न करता है। यही कारण है कि अजवाइन को हर्बल फैट बर्नर माना जाता है।
अजवाइन का पानी कैसे तैयार करें
25 ग्राम अजवाइन एक गिलास पानी में रातभर भिगो दें। सुबह पानी छानकर खाली पेट पी लें। आप चाहें तो इस पानी में एक चम्मच शहद भी मिला सकते हैं। 15–20 दिन तक नियमित सेवन वजन कम करने में मदद कर सकता है। ये पानी मेटाबॉलिज़्म को तेज करता है और वजन घटाने में भी मदद करता है। आप चाहें तो इस पानी में नमक और शहद भी मिलाकर पी सकते हैं। ये पानी इम्यूनिटी बढ़ाता है, पाचन सुधारता है और वजन को कंट्रोल करता है।
प्रोटीन का पावरहाउस है ये फल, सर्दी में रोज़ खाये वज़न रहेगा कंट्रोल, कमजोरी और थकान का भी होगा इलाज, पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।
