Ghee Good For Heart: कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे लोग लगातार सोच रहे होते हैं कि घी खाना फायदेमंद है या नुकसानदेह? अक्सर कहा जाता है कि घी खाने से अच्छा कोलेस्ट्रॉल (HDL) बढ़ता है और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है। सबसे पहले तो यह जानना जरूरी है कि शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कब बढ़ जाती है तो बैड कोलेस्ट्रॉल अपने आप कम हो जाता है।

HDL बढ़ने से कोलेस्ट्रोल का स्तर नियंत्रण में रहता है और लोगों को कोई परेशानी नहीं होती है। आज हम एक्सपर्ट से जानने जा रहे हैं कि क्या सच में घी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर कोई असर पड़ता है? आप भी जानेंगे कि लोगों को एक दिन में कितना घी खाना चाहिए-

किस प्रकार का घी खाना हानिकारक होता है?

साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक और जरनल फिजीशियन डॉक्टर बिमल छज्जर (Dr Bimal Chhajer) के मुताबिक घी का किसी भी प्रकार से सेवन करना सुरक्षित नहीं है। गाय के दूध से बना घी और भैंस के दूध से बने घी में कोई खास अंतर नहीं है। दोनों में कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल लगभग एक समान है। घर का घी, बाहर का घी दोनों में कोई अंतर नहीं है। हार्ट को सुरक्षित रखने के लिए घी का सेवन बंद कर दें, यदि आप हार्ट के मरीज हैं तो घी का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें।

Heart Related Diseases : डॉ जे.एस. मक्कर से समझें कैसे रखना है अपने दिल का ख्याल; देखें VIDEO

क्या घी कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है?

डॉक्टर बिमल छज्जर (Dr Bimal Chhajer) के मुताबिक घी में ट्राइग्लिसराइड (Triglyceride) एक साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल भी होता है। घी में एक चौथाई कोलेस्ट्रॉल होता है। हार्ट को सुरक्षित रखने के लिए 10 मिलीग्राम से अधिक कोलेस्ट्रॉल नहीं खाना चाहिए। 100 ग्राम घी में 250 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। 100 ग्राम घी खाकर 25 दिन का कोटा एक दिन में खत्म कर सकते हैं। इसलिए मेडिकल साइंस में घी को अच्छा नहीं माना जाता है। जो कोलेस्ट्रॉल को रिवर्स करना चाहते हैं उन्हें एक बूंद भी घी और तेल का सेवन नहीं करना चाहिए।

क्या घी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है?

बिल्कुल नहीं, डॉक्टर बिमल के मुताबिक घी में कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। सामान्य व्यक्तियों के लिए यह एक सीमित मात्रा में फायदेमंद हो सकता है लेकिन हार्ट के पेशेंट को भूलकर भी घी का सेवन नहीं करना चाहिए। चूंकि 1 ग्राम घी में लगभग 2.5 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है। कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए यह काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है।

वहीं आयुर्वेद एक अनुसार गाय के दूध से बने घी को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गाय के दूध का घी खाने से शरीर में वात और पित्त की समस्या कम होती है। इससे शरीर की कार्यप्रणाली में सुधार होता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) के स्तर में वृद्धि होती है।

कितनी मात्रा में घी का सेवन कर सकते हैं?

डॉक्टर बिमल के मुताबिक पहले एक समय में घी पचा लेते थे, उसके पीछे का कारण है पैदल चलना और मेहनत करना। वर्तमान समय में शारीरिक श्रम शून्य है इसलिए कोशिश करें कि घी का सेवन न करें। फिर भी यदि करना चाहते हैं तो एक दिन में 1 से 2 चम्मच से अधिक न करें।