Fish with banana milk shake:अक्सर हमारे मन में कुछ फूड्स के साथ दूध और दही का कॉम्बीनेशन करने को लेकर तरह-तरह के सवाल उठते हैं। अक्सर लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि मछली दूध का सेवन एक साथ करना चाहिए या नहीं? मीट के साथ दही खाना चााहिए या नहीं? मछली के साथ दही खाना चाहिए कि नहीं? इसके साथ ही एक और सवाल है कि मछली को दूध-केला शेक के साथ खाना चाहिए या नहीं? अंडा और मीट को एक साथ खा सकते हैं कि नहीं? इंटरनेट के इस दौर में इन सारे सवालों को लेकर बहुत ही डरावनी तस्वीर पेश की जाती है।

इंटरनेट पर इन चीजों की भरमार है कि मछली के साथ दूध नहीं खाना चाहिए। कहा जाता है कि मछली-दूध को एक साथ खाने से यह जहर बन सकता है। उसी तरह मटन और अंडे को लेकर भी यही बात कही जाती है। इन दोनों चीजों को लेकर फूड साइंस के एक्सपर्ट और लेखक कृष अशोक अलग ही नजरिया रखते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ शर्तों के साथ मछली को बनाना शेक के साथ ले सकते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि मछली को बनाना शेक के साथ कैसे ले सकते हैं।

मछली को बनाना शेक के साथ कैसे ले सकते हैं? (How to take fish with banana shake?)

इंस्टाग्राम पर कृष अशोक कहते हैं कि इंटरनेट पर कहा जाता है कि मिल्क शेक के साथ मछली खाने से वो ज़हर की तरह असर करता है। इन दोनों चीजों का कॉम्बीनेशन करने से लिवर, किडनी और स्पीलिन खराब हो जाता है। उन्होंने कहा कि बेशक मछली के साथ बनाना शेक को लेकर इंटरनेट पर डरावनी तस्वीर पेश की जाती रही हो लेकिन आप इसे आराम से ले सकते हैं।

मछली के साथ बनाना शेक किन शर्तों के साथ सेवन करें:(In this conditions you should consume Banana Shake with Fish)

  • मछली के साथ बनाना शेक खाने के लिए कुछ शर्ते हैं जिन्हें ध्यान में रखना जरूरी है। कृष अशोक ने बताया कि मछली के साथ बनाना-मिल्क शेक को ले सकते हैं। मछली के साथ जब भी आप मिल्क को मिलाएं तो वह मिल्क पाश्चुराइज्ड नहीं होना चाहिए। यानी दूध जो पैकेट में बंद होकर आता है वह नहीं होना चाहिए।
  • इसके अलावा दूध फ्रीज में भी नहीं जाना चाहिए। यानी दूध ताजा हो। गाय या भैंस का ताजा दूध होना चाहिए।
  • कृष अशोक ने बताया कि भूमध्यसागरीय देशों में सीफूड के साथ दूध को लिया जा सकता है। हालांकि अपने देश में कुछ बातों का ख्ययाल रखा जाना चाहिए। अगर किसी तरह का कोई रिएक्शन होता है तो इसे लेना बंद कर देना चाहिए।